फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya cornered SP in the nomination meeting of BJP candidate Jaiveer Singh

मंच से छलका डिप्टी सीएम का दर्द: बोले-अखिलेश ने मेरे स्व. पिता का किया अपमान, हमने उनके पिता को दी श्रद्धांजलि

Mon, 15 Apr 2024 07:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 07:14 PM IST
सार

मैनपुरी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दर्द छलका। भाजपा प्रत्याशी की नामांकन सभा में पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव ने मेरे स्वर्गीय पिता का किया अपमान, मैंने उनके पिता को  श्रद्धांजलि दी।

 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya cornered SP in the nomination meeting of BJP candidate Jaiveer Singh
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के छोटा क्रिश्चियन मैदान में सोमवार को भाजपा प्रत्याशी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की नामांकन सभा को संबोधित करने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। पूरे भाषण में उनके निशाने पर सपा रही। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने सदन में मेरे स्वर्गीय पिता का अपमान किया था, लेकिन मैंने उनके पिता को सैफई जाकर श्रृद्धांजलि दी। उन्होंने जनता से सपा की साइकिल पंचर करने और कमल खिलाने की अपील की।
विज्ञापन





 

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं मैनपुरी को साइकिल वालों की गुंडागर्दी से मुक्ति दिलाने आया हूं। इस बार मैनपुरी आखिरी कील ठोंकने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि ये चुनाव मैनपुरी को सौ साल आगे ले जाने का चुनाव है। ऐसे में इस बार भाजपा को जिताना जरूरी है। अखिलेश पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जब से उन्हें पता चला है कि मैनपुरी में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव आ रहे हैं, उनकी नींद उड़ गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2012 से 2017 के बीच सपा के कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने खूब गुंडई कराई। मैनपुरी से ज्यादा इस दर्द को कौन जानता है। उन्होंने कहा कि तब नारा दिया जाता था जिस गाड़ी में सपा का झंडा, उस गाड़ी में बैठा गुंडा और सपा का नारा खाली प्लाट हमारा। लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद नजारा बदल गया। आज गुंडागर्दी खत्म हो गई है और माफिया जेल के अंदर हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने एक बयान दिया था कि सपा गुंडों को पैदा करने की फैक्टरी है तो सपा वाले नाराज हो गए। अगर एक शरीफ आदमी भी लाल टोपी लगा लेता है तो वह गलत रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हो जाता है।

 
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि मैनपुरी में भाजपा का 70 प्रतिशत वोट है। इसलिए इस चुनाव में साइकिल को पंचर कर सैफई भेजने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कुंडली में प्रधानमंत्री और अखिलेश यादव की कुंडली में मुख्यमंत्री बनने का अब योग नहीं है। इस दौरान उन्होंने जेल गए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत न मिलने को लेकर भी घेरा। कहा प्रधानमंत्री पर विरोधी आरोप लगाते हैं कि उन्होंने मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा, लेकिन अब न्यायालय ने भी जमानत न देकर ये साफ कर दिया है भ्रष्टाचारी जेल में ही रहेंगे। इस दौरान प्रत्याशी जयवीर सिंह, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, विधायक इटावा सरिता भदौरिया, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी मौजूद रहे।

 

अखिलेश को विरासत में सियासत मिल सकती है बुद्धि नहीं
अखिलेश यादव के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को गुंडा बताए जाने के बयान पर डिप्टी सीएम ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अगर संघर्ष कर गद्दी हासिल की होती तो उन्हें गुंडा और एक नेता में अंतर पता होता। उन्होंने कहा कि अखिलेश को विरासत में सियासत मिल सकती है बुद्धि नहीं।

 

पिछड़ी जाति का उप मुख्यमंत्री ने खेला कार्ड
डिप्टी सीएम ने अपने भाषण के दौरान पिछड़ा कार्ड खेला। उन्होंने कहा कि भाजपा ही अपने कार्यकर्ता का सम्मान कर सकती है। मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया तो वहीं पिछड़ी जाति से आने वाले एक चाय वाले को प्रधानमंत्री बनाया। हरियाणा में नायब सिंह सैनी को भी भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया। ऐसा केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed