फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue Viral Fever in Firozabad News: 11 Patients Died of Fever in Firozabad

फिरोजाबाद: डेंगू-वायरल फीवर से 11 और मरीजों ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्या 170 के पार

Fri, 17 Sep 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Sep 2021 12:15 AM IST
सार

डेंगू और वायरल फीवर से जूझ रहे फिरोजाबाद की स्थिति पर शासन स्तर से निगरानी हो रही है, फिर भी हालात नहीं सुधर रहे हैं। न मरीजों की संख्या कम हो रही है और न ही मौत का सिलसिला थमा है। जिले में मृतकों की संख्या 172 पर पहुंच गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में दिनभर मरीजों के आने का सिलसिला जारी रहा। 

विज्ञापन
Dengue Viral Fever in Firozabad News: 11 Patients Died of Fever in Firozabad
फिरोजाबाद: सौ शैय्या अस्पताल के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल फीवर से गुरुवार को 11 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिले में अब मृतकों की संख्या 172 हो गई है। जिले में डेंगू और वायरल से हो रही मौतों का कारण जानने के लिए लखनऊ से राज्यस्तरीय अधिकारियों की टीम ने डेरा डाल दिया है। टीम सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में भ्रमण कर डाटा जुटा रही है। इससे पूर्व भारत सरकार और प्रदेश सरकार के विशेषज्ञों की टीम भी आ चुकी है।

विज्ञापन


गुरुवार को सत्यनगर टापा निवासी सत्यप्रकाश के आठ महीने के पुत्र अंशुल की मौत सौ शैय्या अस्पताल में हो गई। अंशुल को दो दिन पूर्व बुखार आया था। सरस्वती नगर निवासी स्पर्श (13) पुत्र दीपक दीक्षित, पुरानी आबादी रहना निवासी आस्था (11)  पुत्री नीरज, झलकारी नगर गली नंबर तीन निवासी लकी सविता (8) पुत्र हिरेंद्र सिंह, इंद्रा नगर निवासी अंशिका (11) पुत्री नीरज कुमार ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद: नहीं थम रही मरीजों की संख्या, सौ शैय्या अस्पताल में 495 भर्ती, 176 में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहागनगर निवासी पुष्पेंद्र (17) पुत्र देवेंद्र, नई आबादी तहसील निवासी सोनाली (09) पुत्री ऋषभ कुमार, तीस फुटा निवासी दानिश पुत्र वाकिब, नगला आंस निवासी राधिका पुत्री सुनील कुमार, राठौर नगर निवासी सचिन पुत्र महेंद्र सिंह, तौफीक पुत्र गुलाम नवी निवासी अब्बास नगर की जान भी बुखार ने ले ली। इन सभी का उपचार चल रहा था। 

स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करेंगी शासन की टीम
फिरोजाबाद में सीएमओ के तबादले के बाद भी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। शासन से आई पांच सदस्यीय टीम ने जनपद में डेरा डाल लिया। शासन की टीम स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल कॉलेज की मॉनिटरिंग और अब तक गड़बड़ियों की जांच कर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट देगी। 

शासन से आई टीम में स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. जीएस वाजपेयी, ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. विकास सिंघल, मलेरिया विभाग ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. अवधेश कुमार, डिविजनल सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तिलियान शामिल हैं। गुरुवार को टीम अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण करने पहुंची। 

टीम ने डेंगू और बुखार प्रभावित इलाके कौशल्या नगर और हिमांयूपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने घर-घर जाकर पानी के सैंपल भी लिए। टीम ने मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया और डेंगू-वायरल पर अंकुश लगाने के लिए अपने सुझाव दिए। इस दौरान टीम ने सीएमओ कार्यालय से भी जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed