{"_id":"61895b305d1e9c5d282aad0b","slug":"dengue-took-the-life-of-the-girl-there-was-chaos-in-the-family-kasganj-news-agr5139773107","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू ने ली युवती की जान, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू ने ली युवती की जान, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
कासगंज। जिले में डेंगू और बुखार का कहर थम नहीं रहा है। एक और युवती की डेंगू से मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। जिले में डेंगू व जानलेवा बुखार से मौत का आंकड़ा बढ़कर 132 हो गया है।
अमांपुर के अर्जुनपुर निवासी कंचन (18) को पांच दिन पहले बुखार आया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सकों ने जांच में उसे डेंगू बताया। काफी इलाज के बाद भी युवती को राहत नहीं मिली। उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत होते ही परिजन चीत्कार कर उठे।
वहीं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाए गए। शिविर में 256 लोग विभिन्न बीमारी से ग्रस्त पाए गए। जिनमें से 13 लोग बुखार से पीड़ित मिले। इन लोगों की डेंगू की जांच की गई। जांच में एक ग्रामीण में डेंगू की पुष्टि हो गई। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। विभाग की जांच में अब तक 222 मरीज डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। विभाग की टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में भरे हुए पानी को फिंकवा दिया तथा दवा का छिड़काव कराया।