{"_id":"6181453910499778394d4a46","slug":"dengue-patients-increased-youth-addmitted-in-hospital-today-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक: ताजनगरी में तीन गुना बढ़ी मरीजों की संख्या, व्यस्कों की संख्या अधिक होना चिंताजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक: ताजनगरी में तीन गुना बढ़ी मरीजों की संख्या, व्यस्कों की संख्या अधिक होना चिंताजनक
Wed, 03 Nov 2021 10:33 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:33 AM IST
सार
बीते पांच दिनों में डेंगू के 184 मरीज मिले, वयस्क मरीजों की संख्या 60 फीसदी, दयालबाग, कमला नगर समेत पॉश कॉलोनियों में ज्यादा मिले मरीज
विज्ञापन
आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज का डेंगू वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते पांच दिन में डेंगू के मरीजों की संख्या आगरा में तीन गुना बढ़ गई। हालात यह हैं कि हर 40 मिनट में डेंगू का एक मरीज मिल रहा है। इसमें वयस्क मरीज अधिक हैं। इनकी संख्या करीब 60 फीसदी है। शहर की पॉश कॉलोनियों में डेंगू के मामले अधिक हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू के अभी तक 689 मरीज मिले हैं। बीते सप्ताह से डेंगू के मामलों की जांच भी दोगुना कर दी है। औसतन रोजाना 270 से 300 नमूनों की जांच हो रही है। इससे डेंगू के नए मरीज बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार से सोमवार तक 184 मरीज मिले। इनमें से एक मरीज की डेंगू से मौत हुई। इन पांच दिनों में मिले डेंगू के मामलों में शहरी क्षेत्र के सबसे ज्यादा 109 मरीज रहे। दूसरे चरण में वयस्क मरीजों में डेंगू ज्यादा मिला। इनकी संख्या करीब 110 है। 17 मरीज ठीक हो चुके हैं, बाकी के मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दयालबाग में सबसे ज्यादा मरीज मिले
दयालबाग में 16, कमला नगर में 11, यमुनापार में 09, आवास विकास कॉलोनी में 09, शाहगंज में 08, बरौली अहीर, पिनाहट और बाह में 34, अन्य क्षेत्र में 97 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
(पांच दिन में मिले मरीज, जैसा कि जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया)
आगरा के पांच मरीज समेत 11 में डेंगू की पुष्टि
मंगलवार को ताजनगरी में बुखार के 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें आगरा के पांच मरीज हैं। एटा के तीन, फिरोजाबाद के दो और मथुरा के एक मरीज में डेंगू मिला है। पांच मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए हैं।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नए पांच मरीज मिलने पर आगरा में डेंगू के कुल 689 हो गए हैं। चार मरीजों की डेंगू से मौत हुई है। 304 मरीज ठीक हो चुके हैं, बाकी का इलाज चल रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन के डेंगू वार्ड में 14 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से सात मरीजों को मंगलवार को भर्ती किया गया है।
ये रखें सावधानी
1- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर रहें।
2- कूलर-एसी का उपयोग न करें।
3- रात में मच्छरदानी लगाकर सोएं।
मैनपुरी: जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम, सांस लेने में तकलीक के चलते शिक्षक की मौत