{"_id":"5bb2fc39867a554f207fbb89","slug":"dengue-patient-dies-in-private-hospital-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली ले जाते वक्त डेंगू से पीड़ित मरीज की मौत, आगरा में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली ले जाते वक्त डेंगू से पीड़ित मरीज की मौत, आगरा में चल रहा था इलाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
डेंगू मच्छर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के 35 साल के युवक की मौत डेंगू से हो गई। आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। तबियत बिगड़ने पर इसे दिल्ली रेफर कर दिया गया, रास्ते में ही मरीज ने दम तोड़ दिया।
मैनपुरी के रूपपुर भरतपुर निवासी राजेंद्र सिंह के बेटे प्रदीप कुमार को पिछले 10 दिनों से बुखार आ रहा था। हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार को आगरा के प्राइवेट हास्पिटल में इसे भर्ती करा दिया। यहां जांच में डेंगू बताया।
प्लेटलेट्स भी बहुत कम रह गईं। रविवार की रात तबियत ज्यादा बिगड़ गई। डाक्टरों ने इसे दिल्ली ले जाने को कहा, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। बता दें कि इससे पहले आगरा में एक सप्ताह के अंदर डेंगू से तीन मौत हो चुकी हैं।

प्राइवेट अस्पताल छिपा रहे बीमारी
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक 23 मरीजों में डेंगू हुआ है, लेकिन एक भी मौत डेंगू से नहीं हुई। लेकिन आगरा में तीन मरीजों की मौत डेंगू से बताई गई। ये प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे और इनकी जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। जबकि डेंगू और स्वाइन फ्लू का मरीज आने पर इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी होती है।
मरीज का एक नमूना भी विभाग को देना होता है। लेकिन अभी तक एक भी हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य विभाग के यहां रिपोर्ट नहीं भेजी है। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि मरीजों की जानकारी न देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।