{"_id":"66f4d49ec428214893054ba5","slug":"dengue-malaria-five-patients-found-in-agra-larvae-found-in-32-houses-during-investigation-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डेंगू-मलेरिया के पांच मरीज मिले, 32 के घर मिला लार्वा; अब तक मिल चुके 59 रोगी...आठ सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डेंगू-मलेरिया के पांच मरीज मिले, 32 के घर मिला लार्वा; अब तक मिल चुके 59 रोगी...आठ सक्रिय
Thu, 26 Sep 2024 09:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Sep 2024 09:14 AM IST
सार
ताजनगरी में डेंगू-मलेरिया के पांच मरीज और मिले। जांच में 32 के घर लार्वा मिला है। अब तक 59 रोगी मिल चुके। इनमें आठ सक्रिय हैं।
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में जलभराव में मच्छर पनपने से डेंगू-मलेरिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को डेंगू और मलेरिया के पांच मरीज और मिले। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में 32 के घरों में डेंगू का लार्वा मिला।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बुखार नहीं उतरने पर अशोक नगर में 20 साल का युवक और सेवला में 24 साल के युवक ने डेंगू की जांच कराई, जिसमें पुष्टि हुई है। इनका घर पर ही इलाज चल रहा है। आवास विकास कॉलोनी के 38 साल के युवक, जगदीशपुरा के 18 साल के युवक और मलपुरा में 72 साल के बुजुर्ग की जांच में मलेरिया संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
अब डेंगू के 33 और मलेरिया के 26 मरीज हो चुके हैं। डेंगू के आठ सक्रिय मरीज हैं। डीएमओ राजेश गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रों में सर्वे किया तो कूलर की टंकी और ठहरे हुए पानी में डेंगू का लार्वा मिला। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है।
विज्ञापन