फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue killed four including girl child, so far 106 deaths due to fever in the district

डेंगू ने बालिका सहित चार की जान निगली, जिले में बुखार से अब तक 106 मौतें

Thu, 21 Oct 2021 07:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Dengue killed four including girl child, so far 106 deaths due to fever in the district
सोरों के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीज - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में जनलेवा बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को बालिका सहित चार लोगों की जान डेंगू ने निगल ली। जिससे मौत का आंकड़ा बढ़कर 106 पर पहुंच गया है। जिले के ढोलना क्षेत्र के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ढोलना निवासी नजमा (12) पुत्री अवरार को चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने डेंगू बताया। काफी इलाज के बाद भी बालिका की हालत में सुधार नहीं आया। उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी गांव के निवासी पप्पू (30) पुत्र राम सिंह को चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। चिकित्सकों ने उसे डेंगू बताया। इसके बाद परिजन उसे अलीगढ़ इलाज के लिए लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस गांव में अब तक चार लोगों की मौत डेंगू से हो चुकी है। जबकि काफी संख्या में लोग बीमार चल रहे हैं। बाहरी जिलों में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इसी क्षेत्र के नगला भूड़ निवासी होतीलाल(55) पुत्र भूदेव को चार दिन पहले बुखार आया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्स ने डेंगू बताया। इसके बाद परिजन उनको आगरा ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। फिरोजपुर निवासी मुन्नी देवी पत्नी मोहर सिंह को 5 दिन से आ रहा था। निजी चिकित्सक ने उनको डेगू बताया। इसके बाद से उनका निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इन मौतों के बाद से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed