{"_id":"905bcaf98b1b77059d0ba38d5cb1fe59","slug":"demo-of-turn-style-fate-on-taj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज पर टर्न स्टाइल गेट का डेमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज पर टर्न स्टाइल गेट का डेमो
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Sun, 02 Aug 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल, आगरा किला और दिल्ली के लाल किले में जल्द ही टर्न स्टाइल गेट लग जाएंगे। संस्कृति मंत्रालय सचिव नरेंद्र सिन्हा ने शनिवार को आगरा में ताजमहल पहुंचकर ई-टिकटिंग और टर्न स्टाइल गेट का डेमो देखा। चेन्नई की कंपनी ने स्थानीय एएसआई अधिकारियों को टिकट स्कैनर, वेंडिंग मशीन के बारे में जानकारी दी। संस्कृति सचिव ने एएसआई से ताज पर पूरी तरह से ई-टिकटिंग को लागू करने को कहा। मैनुअल टिकट बिक्री पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन