{"_id":"611801608ebc3edfc8089143","slug":"demand-to-open-the-school-in-one-shift-teachers-will-work-by-tying-a-black-band-kasganj-news-agr5037424156","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों को एक पाली में खोलने की मांग, कल से काली पट्टी बांध कार्य करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों को एक पाली में खोलने की मांग, कल से काली पट्टी बांध कार्य करेंगे शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय एक पाली में खोलने की मांग, काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे शिक्षक
कासगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने एक पाली में ही विद्यालयों को खोले जाने की मांग करते हुए माध्यमिक शिक्षामंत्री को ट्वीट किया। कार्यकारी अध्यक्ष श्रवण कुशवाह ने कहा कि शासन ने 16 अगस्त से कक्षा 9 से 12 तक के माध्यमिक विद्यालयों को सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक दो पालियों में खोलने का आदेश दिये हैं। सरकार द्वारा विद्यालयों का समय मनमाने तरीके से निर्धारित किया है, जो अव्यवहारिक है।
महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि उपमुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एक पाली में विद्यालय खोलने की मांग की गई है। संरक्षक डा. हरि प्रकाश यादव ने कहा है कि यदि सरकार विद्यालयों का समय परिवर्तित कर एक पाली में विद्यालय खोले जाने के निर्देश नहीं देती है तो शिक्षक 16 अगस्त से काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। ट्वीट करने वालों में उपेंद्र वर्मा, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सुफियान अहमद, कविता सिंह, पवन यादव, सुरेश पासी, सुधाकर ज्ञानार्थी, संतराम, ध्रुव नारायण, बृजेंद्र वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, महेंद्र कुमार, ग्यासुद्दीन आदि शामिल हैं।