फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand: Panchayat assistants asked for honorarium equal to Rajasthan

मांग : पंचायत सहायकों ने मांगा राजस्थान के बराबर मानदेय

Tue, 16 Jul 2024 01:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 Jul 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Demand: Panchayat assistants asked for honorarium equal to Rajasthan
कासगंज। पंचायत सहायक एकता वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उन्हें राजस्थान के पंचायत सहायकों की बराबर मानदेय दिया जाए।जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में पंचायत सहायक कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर विनोद जोशी को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत सहायकों को वर्तमान में 6 हजार रुपये मिल रहा है। राजस्थान में कार्यरत पंचायत सहायकों को 21 हजार रुपये दिया जाता है। हमें उनके बराबर मानदेय दिया जाए। उनका मानदेय ग्राम पंचायत निधि से हटाकर राज्य सरकार द्वारा डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर ) से दिया जाए। महिला पंचायत सहायकों की शादी के उपरांत उन्हें समीपवर्ती पंचायत में रिक्त पद होने स्थानांतरण किया जाए। जिससे वह पंचायत में कार्य कर सकें। पंचायत सहायकों को ग्रेड सी के कर्मचारियों के समान का दर्जा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed