फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand for goats started increasing due to Bakrid festival, prices increased

बकरीद पर्व को लेकर बढ़ने लगी बकरों की मांग, कीमतों में हुआ इजाफा

Sun, 03 Jul 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demand for goats started increasing due to Bakrid festival, prices increased
कासगंज ईद पर्व के लिए पैंठ बाजार में बकरा बेचने जाते लोग। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। इस बार बकरीद पर्व को लेकर उत्साह है। कुर्बानी के लिए बकरों की अच्छी मांग निकलने की उम्मीद है। जिसके कारण बकरों की कीमतों में 50 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिल रहा है। बकरा पालक कीमतें बढ़ने से उत्साहित हैं। उन्हें अच्छे कारोबार की उम्मीद है। पिछले दो वर्षों से बकरीद का पर्व कोरोना प्रोटोकाल के बीच मनाया गया। जिससे बकरों की कीमतें पिछले वर्षों में नहीं बढ़ीं। अब सामान्य रूप से दस हजार से तीस हजार तक के बकरे कुर्बानी के लिए बिक रहे हैं।
विज्ञापन

इससे अधिक कीमत पर भी कुछ बकरे बिकते हैं। जिले में करीब तीन करोड़ रुपये का कारोबार बकरीद पर्व पर हो जाता है। तमाम पशुपालक बकरों का पालन बकरीद पर्व के लिए करते हैं। जिन्हें महाराष्ट, गुजरात की मंडियों में भी ले जाया जाता है। बकरापालन से तमाम लोग जुड़े हैं। पर्व को नजदीक आते देख बकरों की मांग बढ़ने लगी है। जिससे पालकों में उत्साह आने लगा है। पालकों को अच्छे कारोबार की उम्मीद बंधने लगी है। एक लाख रुपये की कीमत तक बकरा बिक जाता है।
विज्ञापन

पर्व के मौके पर 2 से 3 करोड़ तक का कारोबर जिले भर में होने की आस कारोबारी को है। कोरोना संकट के चलते दो साल से बकरीद पर्व पर बंदिशें रही। जिसका सबसे अधिक असर बकरा पालकों पर पड़ा। पालकों को अच्छे दाम नहीं मिले। जिससे पालकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन इस बार बकरीद पर्व पर कोरोना से संबधित किसी प्रकार की कोई बंदिश नहीं है। जिससे पालकों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed