फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   delhi's young man arrested in vrindavan mathura

वृंदावन में धर्म बदलकर रह रहा युवक साथी सहित गिरफ्तार, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Sun, 30 Dec 2018 05:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Dec 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
delhi's young man arrested in vrindavan mathura
arrested - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में वृंदावन पुलिस ने ओमेक्स सिटी के फ्लैट में नौ माह से रह रहे दिल्ली के युवक को साथी सहित गिरफ्तार किया है। युवक धर्म और नाम बदलकर यहां रह रहा था। यह संदिग्ध युवक हिंदू बनकर मंदिरों में चोरी, स्नेचिंग और लूट कर रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार रात लूट की वारदात के बाद आरोपी को साथी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों के कब्जे से तमंचा, बाइक और दो आधारकार्ड बरामद किए हैं। पुलिस फिलहाल जांच में जुट गई है। दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। 
विज्ञापन


संत कालोनी कैमारवन निवासी 20-22 साल के युवक महेश गौतम के साथ बाइक सवार युवकों ने मोतीझील से तमंचे के बल पर पर्स लूट लिया था। मौके पर पहुंची बांकेबिहारी चौकी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए युवक को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को बताया यह नाम

पूछताछ में युवक ने अपना नाम कमल शर्मा निवासी विक्रम एंक्लेव शालीमार दिल्ली बताते हुए आधार कार्ड दिखाया। पुलिस ने आरोपी के ओमेक्स सिटी
के ब्रज डी 101 फ्लैट की तलाशी ली तो वहां से जो आधारकार्ड मिला, उसे देखकर पुलिस हैरान रह गई। 

इस आधार कार्ड पर इमरान सैफी निवासी विक्रम एंक्लेव शालीमार दिल्ली लिखा था। बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी प्रेम नारायण ने बताया कि युवक शातिर किस्म का बदमाश लग रहा है। वो मंदिरों में जाता था और चोरी, लूट और चेन स्नेचिंग की भी वारदात करता था। 

पुलिस इसके बारे में जानकारी जुटा जा रही है। जबकि दूसरा युवक वृंदावन के मालीपाड़ा निवासी विष्णु प्रसाद भी शनिवार को लूट की वारदात में शामिल है। दिल्ली पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है। पुलिस दोनों आधार कार्ड की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed