फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi Return Youth Became Corona Virus Positive In Village Pachokhara

फिरोजाबाद में कोरोना के आठ और मरीज बढ़े, अब तक 215 संक्रमित, आठ की मौत

Wed, 27 May 2020 12:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 May 2020 12:23 AM IST
सार

नए कोरोना संक्रमितों में से एक युवक दिल्ली से लौटा है। जबकि दो  अन्य कोरोना पॉजिटिव महिला के परिवार से हैं। 

विज्ञापन
Delhi Return Youth Became Corona Virus Positive In Village Pachokhara
पचोखरा गांव में बेरिकेडिंग करते हुए गांव को सील किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में कोरोना संक्रमण के आठ और मामले सामने आए हैं। दिल्ली एम्स में कार्यरत एक कर्मचारी टूंडला के पचोखरा क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिला है। शहर के सात अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


सोमवार को देर रात आई रिपोर्ट के बाद संक्रमिक मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 215 हो गई है।
विज्ञापन



संक्रमितों के इलाज में संसाधनों की नहीं होगी कमी, सात हजार पीपीई किट और पांच हजार मास्क मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


पचोखरा निवासी एक युवक दिल्ली एम्स में हाउस कीपिंग का कार्य करता है। 22 मई को वो निजी वाहन से दिल्ली पचोखरा आ गया था। घर पहुंचने से पूर्व टूंडला के अस्पताल में युवक ने जांच कराई थी।

गांव सील, संक्रमित के परिजन क्वारंटीन

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद युवक को घर जाने दिया गया। 23 मई को युवक को सैंपल के लिए एफएच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सोमवार को देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। 

18 मई को मोहल्ला खेड़ा में एक गर्भवती कोरोना संक्रमित पाई गई थी। महिला के पिता और दादी की कोरोना जांच कराई गई तो दोनों को कोरोना संक्रमित पाए गए। जनपद में अभी 28 मरीजों का इलाज चल रहा है। शेष कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।

संविदाकर्मी भी निकला कोरोना पॉजिटिव

सीएमओ कार्यालय में मिले कोरोना संक्रमण की चेन अभी टूटी नहीं है। सीएमओ कार्यालय में अटैच टीबी विभाग का एक अकाउंटेंट भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया है। वह युवक तीन अप्रैल से सीएमओ कार्यालय में अटैच था। 

अब तक सीएमओ कार्यालय के तीन कर्मचारी संक्रमित

17 मई से टीबी विभाग में आ गया था। सीएमओ कार्यालय में संक्रमित कर्मचारी की मृत्यु के बाद अकाउंटेंट की जांच कराई गई। अभी तक सीएमओ कार्यालय के तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 

उधर, बछगांव गांव का एक और युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह दिल्ली पुलिस में तैनात युवक के संपर्क में आया था। इसलिए युवक की जांच कराई गई। रिपोर्ट आने के बाद क्वारंटीन सेंटर से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। 

हिमांयूपुर की 27 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। इनका दिल्ली में मिली कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आने बाद सैंपल लिया गया था। खेड़ा मोहल्ला में एक सप्ताह पूर्व मिली गर्भवती महिला की ताई भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।

कोरोना से हुई सराफा व्यापारी की मौत

शेख लतीफी मोहल्ला निवासी सराफा व्यापारी की दो दिन पूर्व मौत हो गई थी। मौत से पहले जांच के लिए सैंपल लिया गया था। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जनपद में कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

पुरानी मंडी निवासी वृद्ध की मौत

पुरानी मंडी निवासी 72 वर्षीय वृद्ध की मंगलवार को मौत हो गई। प्राइवेट लैब से हुई जांच में वृद्ध की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। जिसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। 

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनकी जांच सरकारी लैब में कराई तो कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी। निगेटिव रिपोर्ट आने पर वृद्ध को आइसोलेशन से मुक्त कर क्वारंटीन कर दिया गया था। लेकिन उनकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed