फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepti set out on a 'Golden Mission' carrying the blessings of Lord Hanuman and the affection of her family.

Agra News: हनुमानजी का आशीर्वाद और परिवार का दुलार लेकर गोल्डन मिशन पर निकली दीप्ति

Tue, 25 Aug 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Aug 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Deepti set out on a 'Golden Mission' carrying the blessings of Lord Hanuman and the affection of her family.
दी​प्ति शर्मा। 
आगरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर स्टार और शहर की बेटी दीप्ति शर्मा एक बार फिर देश के लिए ''गोल्डन मिशन'' पर निकल पड़ीं हैं। सोमवार को मुंबई से भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ एशियाई खेलों में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गईं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की व्यस्तता के बीच ताजनगरी पहुंचीं दीप्ति ने रविवार को एक दिन पहले ही परिवार के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

लिया मां के हाथ से बने खाने का स्वाद
लंबे समय बाद घर लौटीं दीप्ति के लिए उनकी मां सुशीला शर्मा ने बड़े प्यार से उनकी पसंद का खाना तैयार किया और अपने हाथों से खिलाया। मां के हाथ से निवाला पाते ही दीप्ति भावुक हो उठीं। हनुमान जी की अनन्य भक्त दीप्ति ने देश के लिए महत्वपूर्ण इस अभियान पर रवाना होने से पहले स्थानीय हनुमान मंदिर में माथा टेका और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके अलावा जन्मदिन पर उन्होंने हाल ही में खरीदी गई नई मर्सिडीज कार का भी पूजन किया।
विज्ञापन

भाई से किया तिरंगे की शान बढ़ाने का वादा
रवाना होने से पहले उनके भाई सुमित शर्मा ने दीप्ति का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अपनी पूरी क्षमता के साथ निर्भीक होकर खेलने की सलाह दी। इस पर दीप्ति ने भरोसा दिलाया कि वह मैदान पर अपना सौ प्रतिशत देंगी और एक बार फिर देश को गौरवान्वित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed