{"_id":"6788a6f5420a87d5c208cf94","slug":"deepti-s-spin-took-ireland-players-on-a-ride-clean-sweep-by-3-0-odi-series-captured-2025-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs IRE W 3rd ODI: दीप्ती की फिरकी से घूमीं आयरलैंड की खिलाड़ी, 3-0 से क्लीन स्वीप; वनडे सीरीज पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND W vs IRE W 3rd ODI: दीप्ती की फिरकी से घूमीं आयरलैंड की खिलाड़ी, 3-0 से क्लीन स्वीप; वनडे सीरीज पर कब्जा
Thu, 16 Jan 2025 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
यथार्थ मिश्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
यथार्थ मिश्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:58 AM IST
सार
भारत ने आयरलैंड के खिलाफ विस्फोटक बैटिंग की तो वहीं दीप्ति की फिरकी ने भी कमाल दिखाया। आगरा की रहने वाली दीप्ति ने इस सीरीज में सात विकेट लेते हुए अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 435/5 का ऐतिहासिक स्कोर बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। विपक्षी को 3-0 से क्लीन स्वीप कर सीरीज पर कब्जा जमाया। यही नहीं, मेंस क्रिकेट टीम का 418 रन का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। मुकाबले में आगरा की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की फिरकी गेंदबाजी ने आयरलैंड के खिलाड़ियों को घुमा डाला।
विज्ञापन
दीप्ति ने इंडिया वूमेंस टीम और आयरलैंड वूमेंस टीम के बीच हो रहे वनडे सीरीज के तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। अपने 8.4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिसमें 2 मेडन ओवर थे। उनकी सटीक गेंदबाजी ने आयरलैंड की पारी को 131 रनों पर सिमटने को विवश कर दिया। दीप्ति ने वनडे सीरीज में कुल 7 विकेट लिए। पहले मैच में 1 विकेट और दूसरे में 3 विकेट लिए थे। अब तीसरे में भी 3 विकेट लेकर दीप्ति ने अपना लोहा मनवा दिया।
ये भी पढ़ें - Up School Closed: अगले दो दिन शीतलहर, सर्दी के चलते डीएम का आदेश; 17 जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल
ये भी पढ़ें - Up School Closed: अगले दो दिन शीतलहर, सर्दी के चलते डीएम का आदेश; 17 जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
कई उपलब्धि शामिल
दीप्ति शर्मा ने अपने वनडे कॅरिअर में अब तक कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। 2017 में आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 188 रनों की पारी खेली, जो भारतीय महिला क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। पूनम राउत के साथ मिलकर वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी की। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन और 100 विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं। टी-20 में एक ही मैच में हैट्रिक और हॉफ सेंचुरी बनाने वाली पहली क्रिकेटर बनीं।
ये भी पढ़ें - Captain Shubham: बेटे ने कहा था, मेरी बारी पर गर्व करोगे...कैप्टन शुभम के पिता हुए भावुक; सीने से लगाया मेडल

बहुत मेहनती और अनुभवी है दीप्ति
भाई सुमित शर्मा ने बताया कि दीप्ति बहुत ही मेहनती और अनुभवी प्लेयर हैं। अपनी गलती को हर बार सुधारने की कोशिश करती हैं। दीप्ति से बात हुई तो उन्होंने बताया कि सीरीज को 3-0 से जीतने का पूरा प्रयास करेंगे और नतीजा भी वही रहा।