{"_id":"64b6916837cc836de5032b94","slug":"deed-of-land-done-with-fake-documents-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-1316-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फर्जी दस्तावेज से कराया जमीन का बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फर्जी दस्तावेज से कराया जमीन का बैनामा
Tue, 18 Jul 2023 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 18 Jul 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज से कराया जमीन का बैनामा
कब्जा कर करा रहे निर्माण, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुसमरा। कस्बा स्थित एक जमीन का आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज के सहारे बैनामा करा लिया। इसके बाद कब्जा कर अब निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया। पीड़ित ने रोकने का प्रयास किया तो उसे भगा दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना किशनी क्षेत्र के सदर बाजार निवासी ब्रज किशोर गुप्ता ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसकी जमीन का मोहल्ले के ही राजेश उर्फ राजू, शेखर, विवेक और अभिषेक ने फर्जी दस्तावेज आदि के सहारे बैनामा करा लिया। बैनामा कराई गई जमीन से अधिक पर कब्जा कर लिया। अब उस पर निर्माण कार्य भी करा रहे हैं। जब वह रोकने के लिए गया तो नामजद लोगोंं ने गालीगलौज कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।