फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of two workers During the excavation the sewage line

सीवर खुदाई के दौरान मिट्टी की ढाय गिरी, दो मजदूरों की मौत

Fri, 12 Jul 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Death of two workers During the excavation the sewage line
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
गुरुवार की शाम को रामकृष्ण मिशन हास्पिटल में सीवर लाइन खोदाई के दौरान मिट्टी की ढाय गिर जाने से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। दोनों को जेसीबी से मिट्टी हटाकर निकाला गया।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पाकर गांव वाले बड़ी संख्या में पहुंच गए। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि घटना के बाद ठेकेदार भाग गया था। जब वह लोग पहुंचे तब दोनों को निकालने की कोशिश शुरू की गई।
विज्ञापन


वृंदावन में मथुरा मार्ग पर स्थित रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में निर्माण का काम चल रहा है। पंद्रह फुट गहरी सीवर लाइन डाली जा रही है। यहां करीब चालीस मजदूर काम कर रहे हैं। शाम को 15 फुट गहरी सीवर लाइन डाली जा रही थी। शेरगढ़ के गांव सेही निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ कल्लू (18) और मिथुन (19) सीवर लाइन की खोदाई में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान मिट्टी की ढाय दोनों के ऊपर गिर गई थी। मिट्टी के नीचे दोनों लोग दब गए। आसपास में खड़े मजदूरों ने शोर मचा दिया। सभी मजदूर इकट्ठा हो गए। इस घटना के बाद से ठेकेदार भाग गया। बाद में सेही से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

इन लोगों ने जेसीबी से मिट्टी खोदाई करके दोनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि अगर दोनों को बाहर निकालने के प्रयास समय से शुरू हो जाते तो दोनों को बचाया जा सकता था। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed