फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of two patients suffering from fever and diarrhea

बुखार और डायरिया से पीड़ित दो मरीजों की मौत

Sun, 08 Aug 2021 07:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Death of two patients suffering from fever and diarrhea
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीज धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। रविवार को जिला अस्पताल पहुंची बुखार से पीड़ित बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं डायरिया से पीड़ित महिला की भी मौत हो गई। सात अन्य मरीजों को भर्ती कराया गया। तीन मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बरसात में जगह-जगह जलभराव होने के साथ ही बुखार और डायरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। रुपपुर निवासी सुखवीर सिंह की पांच वर्षीय पुत्री शिवाली को कुछ दिन पूर्व बुखार आया, रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव बीनामऊ निवासी 26 वर्षीय नीलम को कुछ दिन से डायरिया की दिक्कत थी। रविवार की सुबह परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार का कहना है कि वर्तमान में वायरल फीवर चल रहा है। दोनों ही मरीज मृत अवस्था में लाए गाए थे।
विज्ञापन

-----
वायरल बुखार के कारण
-दूषित जल एवं भोजन का सेवन
- सूक्ष्म कणों का शरीर में जाना
- रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी
- बुखार के रोगी के साथ रहना
- बारिश में बार-बार भीगना
------
वायरल फीवर होने के लक्षण
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम बताते हैं कि वायरल फीवर के लक्षण सामान्य रूप से होने वाले बुखार की तरह ही होते ह्रैं लेकिन इसको नजरअंदाज करने से अवस्था गंभीर हो सकती है। इलाज के अभाव में वायरस के पनपने की संभावना रहती है। यह हवा और पानी से फैलने वाला संक्रमण है, यह बरसात के मौसम में ज्यादा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वायरल फीवर से बचाव के उपाय
-खाने में उबली हुई हरी सब्जियां खाएं।
- दूषित पानी एवं भोजन से बचें।
- पानी को उबाल कर गुनगुना पिएं।
- उचित आहार का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed