फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   death in mainpuri

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sat, 28 Sep 2019 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
death in mainpuri
मृतका प्रमिला का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रेम विवाह करने के बाद शहर के नगला गोवर्धन में एक किराये के मकान में रह रही विवाहिता संदिग्ध परिस्थिति में छत से गिर गई। पति उपचार के लिए सैफई ले गया। गुरुवार को आगरा ले जाते समय विवाहिता ने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष की ओर से पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव नगला देवी निवासी विवेक कुमार ने करीब एक वर्ष पूर्व जनपद एटा के थाना सकीट क्षेत्र के मोहल्ला पुरैना निवासी 19 वर्षीय प्रमिला से प्रेम विवाह किया था। दोनों के ही परिजन इस शादी से नाखुश थे। इस बीच विवेक कुछ महीने दिल्ली में पत्नी के साथ रहा। बाद में युवती के घरवाले मान गए और 19 अगस्त को एक लिखापढ़ी के बाद दोनों को साथ रहने की इजाजत भी दे दी गई। प्रमिला के पिता दौलतराम के अनुसार घरवालों ने दोनों को अस्वीकार कर दिया और काम धंधा करने की बात कहकर घर में नहीं घुसने दिया। इसके बाद से ही दोनों शहर के नगला गोवर्धन निवासी जयसिंह के घर में किराये पर रह रहे थे।
विज्ञापन

24 अगस्त को प्रमिला किसी तरह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सैफई में भर्ती कराया गया। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर आगरा ले जाते समय दम तोड़ दिया। जानकारी होने के बाद मायके वालों ने देर रात करीब 11 बजे एंबुलेंस को भांवत चौराहा के पास रोक लिया। पति पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम जांच में पता चला है कि प्रमिला छत से गिरकर घायल हुई थी। जो भी आरोप लगाए गए हैं उनकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ओमहरि वाजपेयी, इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed