फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly fever took the life of a teenager and a young man, the figure reached 42

Agra News: जानलेवा बुखार ने ली किशोरी व युवक की जान, आंकड़ा पहुंचा 42 पर

Mon, 16 Oct 2023 10:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 16 Oct 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
Deadly fever took the life of a teenager and a young man, the figure reached 42
कासगंज/गंजडुंडवारा/ सहावर। जिले में वायरल के साथ बुखार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोग बुखार की चपेट में आकर मौत की आगोश में समा रहे है। एक युवक एक किशोरी की बुखार से मौत हो गई, जिससे मरने वालाें का आंकड़ा बढ़कर 42 पर पहुंच गया। साथ ही एक मरीज डेंगू व एक मरीज मलेरिया संक्रमित पाया गया।गंजडुुंडवारा के पूरब थोक निवासी अदीव (21) पुत्र हाजिम नोमानी को तीन दिन पहले बुुखार आया था। इसके बाद उपचार के लिए परिजन उसे बरेली ले गए। दवा दिलाने के बाद उसे वापस ले आए। सुबह छह बजे नमाज पढ़ने के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सहावर के बोदर रोड निवासी पूजा (14) पुत्री रामदास को दो दिन पहले तेज बुखार आया था। इसके तुरंत बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भीड़ अधिक होने के कारण परिजन उसे बिना इलाज के वापस ले आए। रविवार सुबह अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बड़ी होली निवासी विनीत (22) को बुखार आने पर परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए थे। उसकी डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिससे डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 165 पहुंच गया। बुखार से पीड़ित शालू (22) निवासी पटियाली को बुखार की शिकायत पर परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां उसमें मलेरिया की पुष्टि हुई, जिससे मलेरिया संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 105 पर पहुंच गया। जिले में डेगू, मलेरिया का काफी प्रकोप है। बड़ी संख्या में मरीज निजी चिकित्सक के यहां इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed