फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack on young man, report filed

Agra News: युवक पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 10 Dec 2023 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Dec 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on young man, report filed
युवक पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। कटरा समान निवासी एक युवक पर जानलेवा हमला के मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

कटरा समान निवासी प्रशांत ने बताया कि शनिवार की शाम पंचायत घर से वापस लौट रहा था। रास्ते में देखा की समान निवासी लियाकत अली के प्लाट पर कुछ काम चल रहा है। वहां पर भीड़ लगी हुई थी। मौके पर यूपी 112 के पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। वह रुक गया तो वहां खडे़ बंटू यादव, सुखेंद्र यादव, अजीत उर्फ तुलसी, प्रांशु यादव निवासी कटरा सामान, देवेंद्र यादव उनके पुत्र सहित 10 लोगों ने गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि नामजद लोग उसे पहले भी धमकी दे चुके हैं। वह लोग उस से चुनाव की रंजिश मानते हैं। वह नामजद को दो बार प्रधानी के चुनाव में हरा चुके हैं। इसी वजह से वह लोग रंजिश मान बैठे हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद छह नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed