फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack on a girl after entering her house in Sunderpur

Agra News: सुंदरपुर में घर में घुसकर युवती पर जानलेवा हमला

Fri, 17 Jan 2025 07:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Jan 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a girl after entering her house in Sunderpur
- मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा इलाज, हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सुंदरपुर में आरोपी ने बृहस्पतिवार की रात घर में घुसकर युवती के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया। गंभीर हालत में परिजन युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

कुर्रा क्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी विवेक दास ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को उनकी पुत्री कविता घर पर थी। तभी गांव का रहने वाला आरोपी प्रेम किशोर वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। बेटी के कुछ कहने पर आरोपी घर के अंदर घुस आया और पुत्री के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद युवती अचेत होकर जमीन पर गिर गया। परिजन की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस बीच आरोपी वहां से भाग निकला। परिजन ने कविता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। वहां युवती की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed