फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead rat found in box of pickle in mainpuri

मैनपुरी: अचार के डिब्बे में मिला मरा हुआ चूहा, कंपनी का पूरा स्टॉक सील, नमूने जांच को भेजे

Wed, 10 Mar 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Mar 2021 12:13 AM IST
सार

  • पैक मिक्स अचार का डिब्बा लेकर एफएसडीए कार्यालय पहुंचा था एक युवक
  • एफएसडीए टीम ने नमूने जांच को भेजे, कंपनी का पूरा स्टॉक सील किया 

विज्ञापन
dead rat found in box of pickle in mainpuri
अचार के डिब्बे में मिला मृत चूहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) कार्यालय में सोमवार को दोपहर बाद एक युवक पैक अचार का डिब्बा लेकर पहुंचा। उसने डब्बे में चूहा होने की शिकायत की। डिब्बा खोलने पर उसमें मरा हुआ चूहा मिला। विभाग की टीम ने मिक्स्ड अचार के दो नमूने लेने के साथ ही पूरा स्टॉक सील कर दिया है। 

विज्ञापन


शहर के बड़ा चौराहा स्थिब बाबा ब्रांड अचार की दुकान है। यहां से सोमवार दोपहर बाद नगला रते निवासी मुन्नालाल ने एक किलो मिक्स्ड अचार खरीदा था। कुछ देर बाद वह अचार का पैक डिब्बा लेकर कलक्ट्रेट स्थित एफएसडीए कार्यालय पहुंचा और अचार के डिब्बे में चूहा होने की बात कही। 
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसबी सिंह दुकान पर पहुंचे। यहां डिब्बा खोला गया तो उसमें मरा हुआ चूहा मिला। इस पर टीम ने इस डिब्बे को सुरक्षित करते हुए दो मिक्स्ड अचार के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। दुकान पर उपलब्ध मिक्स्ड अचार का पूरा स्टॉक रिपोर्ट आने तक सील कर दिया है। इसकी बिक्री नहीं की जा सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही या कुछ और जानने में जुटा विभाग 
अचार के डिब्बे में चूहा मिलने के बार एफएसडीए की टीम मामले की जांच में जुट गई है। विभाग को समझ नहीं आ रहा है कि लापरवाही के चलते अचार के डिब्बे में चूहा पैक हो गया या फिर इसके पीछे अन्य कोई राज है। इसकी जानकारी के लिए विभाग मामले की जांच कर रहा है। 

अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत ने कहा कि अचार के डिब्बे में चूहा मिलने की शिकायत मिली थी। डिब्बा खोलने पर मृत चूहा निकला है, जांच के लिए अचार के दो नमूने भेजे गए हैं। साथ ही स्टॉक सील कर दिया गया है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed