फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body was thrown in the well after killing sister's lover

बहन के प्रेमी की हत्या कर कुएं में फेंकी थी लाश

Sat, 16 Oct 2021 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dead body was thrown in the well after killing sister's lover
आगरा। थाना बसई जगनेर क्षेत्र में तीन अक्तूबर को 21 वर्षीय राहुल की हत्या प्रेमिका ललिता के भाई राकेश ने सिर में ईंट से प्रहार करके की थी। यह खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि प्रेमिका ने उसे फोन करके बुलाया था। हत्या के बाद बहन की मदद से राकेश ने कुएं में शव को फेंक दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। राहुल की प्रेमिका और उसके दो भाइयों राकेश और चंद्रभान को गिरफ्तार किया है। चंद्रभान ने जानकारी होने के बाद भी भाई और बहन को छिपने में मदद की थी।
विज्ञापन

एसपी आरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बसई जगनेर स्थित गांव कुकर्सों निवासी राहुल पुत्र मुखिया तीन अक्तूबर को घर से निकला था। इसके बाद लौटा नहीं। पिता ने थाना बसई जगनेर में गुमशुदगी दर्ज करा दी। दस अक्तूबर को राहुल का शव गांव गूगाबाद मार्ग पर गैगसा के पास कुएं में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में भारी वस्तु के प्रहार से मौत होना आया। राहुल के पिता ने बिजेंद्र की बेटी ललिता, बेटे राकेश, चंद्रभान, उदय और खैराती के बेटे भीका के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कराया। ललिता से राहुल के प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जगनेर से गढ़ी बाजना रोड पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें राकेश, चंद्रभान और ललिता शामिल हैं। तीनों से पूछताछ में पता चला कि राहुल के प्रेम संबंध ललिता से चल रहे थे। इसकी जानकारी उसके परिवार वालों को हो गई थी। एक दिन भाई राकेश ने दोनों को साथ देख लिया था। इस पर दबाव डालकर भाई ने ललिता से फोन कराकर राहुल को घर के पास बुलाया। राहुल के मिलने आते ही राकेश ने उसके सिर में ईंट से प्रहार करके हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की योजना बना रखी थी। ललिता ने राहुल के हाथ पकड़े, जबकि राकेश ने उसको पैरों से पकड़कर उठाया। इसके बाद घर के पास ही स्थित कुएं में ले गए, जहां पर राहुल के शव को फेंक दिया। उसका मोबाइल भी डाल दिया। वहीं चंद्रभान को राकेश ने घटना के बारे में बताया था। इस पर उसने राकेश और ललिता को छिपने में मदद की। पुलिस को जानकारी नहीं दी। इस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed