{"_id":"63f0d3887ea861585a0b5ecf","slug":"dead-body-of-orderly-found-hanging-in-government-house-in-firozabad-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला अर्दली का शव, एक साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला अर्दली का शव, एक साल पहले हुई थी शादी
Sat, 18 Feb 2023 07:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Feb 2023 07:02 PM IST
सार
पत्नी शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए कानपुर गई थी। जब लौटकर आई तो पति का शव फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
फिरोजाबाद में अपर जिला जज के आवास पर तैनात अर्दली का शव सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला। दोपहर जब पत्नी शादी समारोह से लौटकर आवास पर पहुंची, तब लोगों को जानकारी हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
निखिल अस्थाना (26) अपर जिला जज के आवास पर अर्दली के पद पर तैनात थे। वह मूलरूप से जौनपुर जिले के रहने वाले थे। वह पत्नी अर्चना के साथ जिला मुख्यालय स्थित सरकारी आवास में निवास करते थे। करीब एक साल पहले निखिल का विवाह अर्चना के साथ हुआ था। उनके अभी कोई संतान नहीं थी। निखिल की बहन के देवर की शादी थी।
अर्चना 14 फरवरी को शादी समारोह में शामिल होने को कानपुर गई थी। शनिवार दोपहर अर्चना कानपुर से जिला मुख्यालय स्थित आवास पर लौटी थी। आवास का दरवाजा खुलवाने के लिए अर्चना ने निखिल को आवाज भी लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस बीच आसपास के आवासों में रहने वाले अन्य कर्मचारी और उनके परिजन भी बाहर निकल आए। लोगों ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो दरवाजे के सामने निखिल का शव फंदे पर दुपट्टे पर लटका था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - छात्रा का बनाया वीडियो: ऑटो चालक ब्लैकमेल कर बुला रहा था अपने पास, फिर लड़की ने उठाया ये कदम
पति के शव को फंदे पर लटका देख अर्चना दंग रह गई। इस बीच न्यायिक अधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासनिक अफसर व मटसेना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फंदे पर लटके निखिल के शव को नीचे उतारा। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मटसेना शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि निखिल का शव फंदे पर लटका मिला था। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - Lucknow Expressway Accident: बागेश्वर धाम जा रहे लोहा और स्टील व्यापारी की मौत, कंटेनर में घुसी फॉर्च्यूनर कार
विज्ञापन
जौनपुर का है रहने वाला

शादी समारोह में गई थी पत्नी

पति के शव को देख उड़ गए होश