{"_id":"63f08ae70320bd1ab70111eb","slug":"agra-lucknow-expressway-accident-death-of-iron-and-steel-trader-going-to-bageshwar-dham-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow Expressway Accident: बागेश्वर धाम जा रहे सिंघल स्टील्स के मालिक की मौत, कंटेनर में घुसी फॉर्च्यूनर कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow Expressway Accident: बागेश्वर धाम जा रहे सिंघल स्टील्स के मालिक की मौत, कंटेनर में घुसी फॉर्च्यूनर कार
Sat, 18 Feb 2023 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Feb 2023 01:53 PM IST
सार
लोहा और स्टील व्यापारी अपनी फॉर्च्यूनर कार से मित्रों के साथ बागेश्वर धाम जा रहे थे। रास्ते में ये दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
Agra Lucknow Expressway Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद क्षेत्र में टोल से 200 मीटर आगे शनिवार सुबह भीषण हादसा हुआ। फॉर्च्युनर कार और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें कार सवार गाजियाबाद के सिंघल स्टील्स के मालिक नवीन सिंघल (60) और उनके मित्र प्रापर्टी कारोबारी अनिल गोयल (65) की मौत हो गई। चालक सहित दो अन्य घायल हैं। हादसे की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। कारोबारी बागेश्वर धाम कन्याओं के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
हादसा सुबह करीब 7:45 बजे एक्सप्रेसवे टोल के 21वें किलोमीटर पर हुआ। हापुड़ के पिलखुआ रोड स्थित पटेल नगर निवासी अनिल गोयल बागेश्वर धाम जा रहे थे। वहां कन्याओं के विवाह कार्यक्रम में शामिल होना था। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे वो घर से अपनी फॉर्च्युनर कार में दामाद अंशुल मित्तल के साथ निकले थे। गाजियाबाद से अनिल के साथ मित्र नवीन सिंघल भी कार में सवार हो गए। कार गाजियाबाद निवासी श्रीनिवास चला रहे थे।
फतेहाबाद पुलिस ने बताया कि फतेहाबाद टोल पार करने के बाद चले ही थे कि कारोबारी की कार अनियंत्रित होकर लखनऊ वाले मार्ग की ओर आ गई। तभी सामने से आए कंटेनर और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कंटेनर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। श्रीनिवास के साथ आगे की सीट पर अंशुल बैठे थे, जबकि नवीन और अनिल पीछे की सीट पर थे। हादसे की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई। चारों को एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी लेकर आए।