फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of missing old man dead body found in garbage Mainpuri crime news

Mainpuri: कचरे के ढेर में दबा मिला सात दिन पूर्व लापता हुए वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस  

Mon, 30 May 2022 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 May 2022 12:04 PM IST
सार

पुलिस ने क्षत विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में एक नामजद सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Dead body of missing old man dead body found in garbage Mainpuri crime news
murder demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा कुर्रा से सात दिन पूर्व लापता एक वृद्ध का शव रविवार शाम हाजीपुर मार्ग के पास एक अहाता में कचरे के ढेर में दबा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में एक नामजद सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


कुर्रा निवासी 58 वर्ष की कृपाल सिंह यादव 24 मई को अचानक लापता हो गए थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार की शाम कृपाल सिंह का शव कस्बा निवासी विक्रम सिंह के अहाता में कचरे के ढेर में दबा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, कई हिस्सों में बंट चुके शव को बाहर निकाला गया। करीब एक हफ्ता पुराना होने की वजह से शव सड़ चुका था। मृतक के परिजनों ने आरोपी विक्रम सिंह के विरुद्ध हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन


बदबू आने पर हुई जानकारी

आरोप है कि हाजीपुर मार्ग पर विक्रम सिंह के अहाता में कृपाल सिंह की हत्या करने के बाद शव को कचरे के ढेर में दबा दिया गया। रविवार की शाम जब कुछ लोग अहाता के पास से गुजरे, तो बदबू आने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शव को देख ऐसा लग रहा था की टुकड़े करने के बाद शव छिपाने के उद्देश्य से घूरा में दबाया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद हत्या की सही वजह पता लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed