फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of married woman found hanging in-laws ran away

यूपी: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश, ससुराल वाले भाग निकले; मायके वालों ने लगाया ये आरोप

Sat, 20 Jan 2024 10:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 10:00 PM IST
सार

विवाहिता की लाश कमरे में लटकी मिली। ससुराल वाले बिना किसी को सूचना दिए ही वहां से भाग निकले। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging in-laws ran away
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला लक्ष्मण में शुक्रवार की रात महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। ससुरालीजन मौके पर ही शव को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


गांव नगला लक्ष्मण निवासी मनीष की पत्नी कल्पना (25) का शव फंदे पर लटका मिला। भाई बिजेंद्र सिंह निवासी गांव मुस्तफाबाद थाना जसराना जिला फिरोजाबाद ने बताया कि बहन की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। दो साल की एक बेटी भी है। पति व अन्य ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते आ रहे थे, पिटाई भी करते थे। मनीष जिला नागौर राजस्थान में काम करता है। यहां से पांच दिन पहले ही आया और बहन की पिटाई की।
विज्ञापन


आरोप है कि बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को दरवाजे पर दुपट्टे से लटका दिया। रात को करीब 12 बजे सूचना दी कि कल्पना ने फंदा लगा लिया है। जब पहुंचे तो दुपट्टा दरवाजे पर लटका मिला, जबकि शव चारपाई पर मिला था। लेकिन दरवाजे पर कोई फंदा लगाकर जान नहीं दे सकता, इससे साफ है कि बहन की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि महिला का शव फंदा पर लटका मिला है। महिला का पति शुक्रवार की शाम बाजार गया था तब महिला भी जाने की जिद कर रही थी। सर्दी अधिक होने की वजह से पति अपने साथ लेकर नहीं गया था। इस बात से नाराज होने पर महिला ने फंदा लगाकर जान दी है। लेकिन परिजन आरोप लगा रहे हैं, पहले शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed