फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of leather trader found hanging in room in Agra

फंदे पर लटका मिला कारोबारी का शव: मुंबई की महिला के साथ घर वालों से अलग रहता था, किराए में लिया था कमरा

Thu, 30 Mar 2023 01:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Mar 2023 01:46 PM IST
सार

आगरा में लेदर कारोबारी का शव फंदे पर लटका मिला। घर वालों को जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई। कारोबारी मुंबई की एक महिला के साथ किराए के कमरे में रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Dead body of leather trader found hanging in room in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में लेदर कारोबारी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। परिजन ने हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना को प्रथम दृष्टया आत्महत्या माना है, लेकिन उसे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


घटना शाहगंज के नगला मेहराब की है। यहां धौलपुर हाउस के रहने वाले इम्तियाज उद्दीन (38) का लेदर का कारोबार है। उनकी सदर भट्ठी में दुकान है। पुलिस ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने नगला मेहराब खां शाहगंज में इमरान के यहां किराए पर कमरा लिया था। यहां एक महिला तीन बच्चों के साथ रहती थी।

विज्ञापन

आधी रात को गाड़ी खराब होने की मिली जानकारी

भाई अदनान ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम को आठ बजे घर से निकले थे। रात 11 बजे तक नहीं लौटे तो परिजन को चिंता हुई। उन्होंने इम्तियाज उद्दीन को फोन मिलाया। उनका फोन नहीं उठा तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। आधी रात को कारोबारी की बुलेट नगला मेहराब में खड़ी होने की जानकारी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर परिजन पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई कि इम्तियाज ने यहां कमरा किराए पर लिया हुआ था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जब खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमॉर्टम को भेजा। सहायक पुलिस आयुक्त गिरीश कुमार ने बताया कि कारोबारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

परिजन को हत्या की आशंका

परिजन का आरोप है कि कारोबारी की हत्या की गई है। उसे फंदे पर लटकाया गया है। जिससे कि मामला खुदकुशी का लगे। उनका कहना था कि कमरे की खिड़की के शीशे टूटे थे। आसपास ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिस पर चढ़कर कारोबारी पंखे में फंदा लगाते।

कमरे में बच्चों के साथ रहती थी महिला

कारोबारी संपन्न परिवार से थे। शहर की पाश कॉलोनी धौलपुर हाउस में उनकी कोठी है। वह पांच बहनों और दो भाइयों में बड़े थे। नगला मेहराब खां में किराए पर कमरा लेने और वहां बच्चों समेत महिला के रहने की जानकारी परिजन को भी नहीं थी। 



पुलिस के अनुसार प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि कमरे में एक दूसरी महिला भी तीन बच्चों के साथ रहती थी। वह मुंबई की रहने वाली थी। आगरा में उसका निकाह हुआ था। वह शौहर से अलग हो गई थी। पुलिस के जानकारी करने पर आसपास के लोगों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले महिला बच्चों को लेकर चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed