फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of disabled person found hanging relatives accused of murder

दिव्यांग की हत्या या आत्महत्या: पेड़ पर ऐसे हाल में लटकी मिली लाश, देखकर सहम गए घरवाले

Wed, 14 Jun 2023 12:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, फिरोजाबाद
अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Jun 2023 12:12 AM IST
सार

घरवालों ने बताया कि वह रोज की तरह खेत पर गया था। सुबह के समय जब वे पहुंचे तो उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था।

विज्ञापन
Dead body of disabled person found hanging relatives accused of murder
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव घाघऊ नगला पांडेय निवासी एक दिव्यांंग का शव गांव के बाहर खेत में लगे पेड़ पर लटका मिला। दिव्यांग का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए।

विज्ञापन


थाना जसराना के गांव घाघऊ नगला पांडेय निवासी लाखन सिंह (35) का शव खेत में लगे पेड़ पर बने फंदे पर मंगलवार सुबह लटका मिला। पैरों से दिव्यांग रुस्तम के पेड़ पर बने फंदे पर लटका होने की जानकारी पर परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिली तो थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। इस दौरान परिजनों ने दिव्यांग की हत्या करने की आशंका व्यक्त की। परिजनों ने बताया कि रुस्तम रोजाना खेत पर ही आकर सोता था। सोमवार को खाना खाने के बाद वह खेत पर आया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूसुफ बना अमित: हिंदू बनकर फंसाई युवती, शादी के लिए रखी थी धर्म परिवर्तन की शर्त; आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले परिजन 

 परिजनों ने बताया कि उसे किसी प्रकार की कोई परेेशानी नहीं थी। परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाने पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का खुलासा स्पष्ट हो जाएगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed