{"_id":"67af84a463c6cbb83102dbae","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-kasganj-news-c-175-1-agr1054-127890-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
Link Copied
सिढ़पुरा। कोतवाली क्षेत्र में अमांपुर मार्ग पर गांव रायपुर के समीप युवक का शव एक पड़े पर फंदे पर लटका मिला। मृतक युवक शुक्रवार की सुबह घर से निकला था। पेड़ पर लिखे मोबाइल नंबर व पते से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए है। पुलिस युवक की मौत के मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।अमांपुर मार्ग पर शुक्रवार की शाम 4 बजे खेत में युवक का शव पाखड़ के पेड़ पर लटका मिला। जानकारी पर आसपास के लोग व राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के बारे में लोगों से पूछताछ की। मृतक का नाम, पता और मोबाइल नंबर पेड़ पर पुलिस ने लिखा देखा। पुलिस ने उस नंबर पर फोन कर उसके बारे में जानकारी की और उसकी मौत के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता नेमसिंह ने उसकी शिनाख्त विशाल (20) निवासी गांव नगला ताजपुर के रूप में की। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर मौके से साक्ष्य संकलित किए। सीओ शाहिदा नसरीन ने मौके पर पहुंचकर युवक की मौत के बारे में जानकारी की। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। पिता नेम सिंह ने बताया कि विशाल भट्ठा पर मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे वह घर से निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।