फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a young man found hanging on a tree near Laxmipur

लक्ष्मीपुर के पास पेड़ पर लटका मिला एक युवक का शव

Wed, 01 Sep 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a tree near Laxmipur
बिछवां। गांव लक्ष्मीपुर के बाहर बुधवार सुबह एक युवक का शव एक पेड़ पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद परिवार के लोग आ गए। लोगों ने पिता पर ही हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर के रहने वाले कुछ ग्रामीण बुधवार की सुबह गांव के बाहर घूम रहे थे। तभी गांव निवासी 20 वर्षीय रवी सिंह का शव आम के पेड़ पर लटका देखा। इसकी जानकारी उन्होंने मृतक के परिजनों को दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। परिवार के लोगों ने पिता पर ही आरोप लगाए।
विज्ञापन

बताया कि रवि का पिता कई वर्ष पूर्व पहली पत्नी को छोड़ कर दूसरी महिला के साथ रहता आ रहा है। परिजनों ने पिता पर ही हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष विदेश पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed