फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a teenage girl found hanging in the house

Agra News: घर में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

Tue, 11 Nov 2025 09:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenage girl found hanging in the house
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को किशोरी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी हेडफोन लगाकर किसी से बात कर रही थी। इसी दौरान उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमोर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की किशोरी (16) ने मंगलवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी के ताऊ कमरे की तरफ गए, तो किशोरी की चीख सुनाई दी। उन्होंने कमरे में जाने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने शोर किया तो अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। किशोरी के कान में हेडफोन लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि किशोरी किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि किशोरी का घर में फंदे पर शव लटकता मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed