फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DBRAU to Launch M.E. Courses in Five Engineering Branches Admissions Begin August 3

UP: इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब आगरा में ही कर सकेंगे मास्टर्स; तीन अगस्त से शुरू होंगे दाखिले

Thu, 30 Jul 2026 11:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 30 Jul 2026 11:46 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आईईटी में पहली बार एमई (मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। 3 अगस्त से पांच प्रमुख इंजीनियरिंग शाखाओं में कुल 100 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
DBRAU to Launch M.E. Courses in Five Engineering Branches Admissions Begin August 3
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का नया विकल्प डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में उपलब्ध होगा। विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में अब एमई (मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके लिए 3 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। खास बात यह है कि शुरुआत में पांच प्रमुख इंजीनियरिंग ब्रांच में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


आईईटी के प्रभारी प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह ने बताया कि एमई पाठ्यक्रम के तहत कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग में पढ़ाई शुरू की जाएगी। प्रत्येक ब्रांच में 20-20 सीटें निर्धारित की गई हैं। इस तरह पांचों ब्रांच में कुल 100 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। एमई पाठ्यक्रम शुरू होने के बाद इंजीनियरिंग में स्नातक करने वाले विद्यार्थियों को मास्टर्स की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत कम होगी।
विज्ञापन



वे विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में ही अपनी पसंद की इंजीनियरिंग शाखा में उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को अपने ही शहर में तकनीकी क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा। आईईटी में एमई की पढ़ाई शुरू होने को विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को स्नातक के बाद मास्टर्स की पढ़ाई के लिए दूसरे संस्थानों का विकल्प तलाशना पड़ता था। अब विश्वविद्यालय परिसर में ही पांच अलग-अलग ब्रांच में एमई की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का दायरा बढ़ेगा। प्रोफेसर मनु प्रताप ने बताया कि इस पाठ्यक्रम को शुरू कराने के लिए विवि प्रशासन पिछले दो साल से प्रयास कर रहा था।


पांच ब्रांच, 100 सीटें
एमई में प्रवेश के लिए कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग को शामिल किया गया है। सभी ब्रांच में 20-20 सीटें होने के कारण कुल 100 विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिलेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed