फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DBRAU 88th Convocation of Agra University Gauri  will get five medals Kirti and Pooja will get four medals

आगरा विवि का 88वां दीक्षांत समारोह:  गौरी दीक्षित को पांच, कीर्ति सिंह व पूजा शर्मा को  मिलेंगे चार-चार पदक

Mon, 03 Apr 2023 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 09:09 AM IST
सार

विश्वविद्यालय की आवासीय इकाई की छात्रा पूजा शर्मा को एमएसडब्लू की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर समाज विज्ञान संस्थान रजत जयंती, डॉ. केपी भटनागर स्मृति रजत पदक, लायंस क्लब आगरा यूनाइटेड स्वर्ण पदक, डॉ. आरएन सक्सेना स्वर्ण पदक, आईएसएसए प्रो. राजेश्वर प्रसाद स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
DBRAU 88th Convocation of Agra University Gauri  will get five medals Kirti and Pooja will get four medals
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 88वें दीक्षांत समारोह में एफएच मेडिकल कॉलेज की हुमा जाफर (12 पदक) के बाद आरसीए गर्ल्स कॉलेज, मथुरा की गौरी दीक्षित को पांच पदक, बीएसए कॉलेज, मथुरा की कीर्ति सिंह और विवि के आवासीय इकाई के समाज विज्ञान संस्थान की पूजा शर्मा को  चार-चार पदक मिलेंगे।

विज्ञापन


इस दीक्षांत समारोह में सर्वाधिक पदक पाने वालों की सूची में पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर छात्राएं ही काबिज हैं। एमए की गौरी दीक्षित को एमए हिंदी में सर्वाधिक अंक पाने पर मुंशी राम शर्मा स्वर्ण पदक, एमए हिंदी उत्तरार्द्ध में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महेंद्र जी स्मृति स्वर्ण पदक, इसी पाठ्यक्रम में महिला अभ्यर्थी के रूप में सर्वाधिक अंक पाने पर डॉ. इंदिरा शर्मा स्वर्ण पदक, एमए फाइनल हिंदी में सर्वाधिक अंक लाने पर बीपी श्रीवास्तव स्वर्ण पदक, एमए हिंदी में सर्वाधिक अंक लाने पर नीरू डेका स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन


एलएलबी की कीर्ति सिंह को एलएलबी उत्तरार्द्ध में सर्वाधिक अंक लाने पर रामेश्वर प्रसाद बागला स्वर्ण पदक, एलएलबी में सर्वाधिक अंक लाने पर पंडित मोतीलाल नेहरू स्वर्ण पदक, मुहम्मद सैफउल्लाह खान स्मृति स्वर्ण पदक, एलएलबी तृतीय वर्ष के ह्यूमन राइट्स व इंटरनेशनल लॉ प्रश्नपत्र में सर्वाधिक अंक लाने पर जवाहर लाल नेहरू स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की आवासीय इकाई की छात्रा पूजा शर्मा को एमएसडब्लू की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर समाज विज्ञान संस्थान रजत जयंती, डॉ. केपी भटनागर स्मृति रजत पदक, लायंस क्लब आगरा यूनाइटेड स्वर्ण पदक, डॉ. आरएन सक्सेना स्वर्ण पदक, आईएसएसए प्रो. राजेश्वर प्रसाद स्वर्ण पदक दिया जाएगा। तीन या उससे अधिक पदक पाने वालों में भी छात्राओं का ही बोलबाला है। उषा एजूकेशन इंस्टीट्यूट फरह, मथुरा की एमए समाजशास्त्र की छात्रा सौम्या शर्मा और सेंट जोंस कॉलेज, आगरा की एमए अर्थशास्त्र की नम्रता सैनी को तीन-तीन स्वर्ण पदक मिलेंगे।


ये भी पढ़ें - मानवता की मिसाल: नाले में गिरी गाय को बचाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत, तीन घंटे बाद किया गया रेस्क्यू

70 पीएचडी व 02 को डीलिट की डिग्री

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि दीक्षांत समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के 1.49 लाख छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। वहीं, 70 को पीएचडी और 02 को डीलिट की डिग्री दी जाएगी। डिग्रियां छपने के लिए दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed