{"_id":"652a3c2f1fa477f74e088897","slug":"daughter-in-law-got-mother-in-law-beaten-hand-broken-in-agra-2023-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सास पर भारी पड़ी बहू: मायके वाले आए और कर गए ऐसी हरकत, पछता रहा ससुर; नहीं मिला पा रहा नजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास पर भारी पड़ी बहू: मायके वाले आए और कर गए ऐसी हरकत, पछता रहा ससुर; नहीं मिला पा रहा नजरें
Sat, 14 Oct 2023 12:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:28 PM IST
सार
बहू ने अपनी सास को सबक सिखाने के लिए मायके वालों को घर बुला लिया। उनके साथ मारपीट कराई। इस पिटाई में सास का हाथ टूट गया। इस हरकत के बाद ससुर को शर्मिंदगी हो रही है कि बहू के मायके वालों ने उनके ही घर में आकर इज्जत को तार-तार कर दिया।
विज्ञापन
महिला क्राइम (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के गांव नगला नत्था में एक बहू ने अपनी सास को मायकों वालों से पिटवाया। घटना के समय पति घर पर मौजूद नहीं था। बहू के मायकों वालों द्वारा की गई पिटाई से सास का हाथ टूट गया। इसके बाद बहू ने घर से जेवर समेटे और चली गई। मामले में ससुर की तहरीर पर पुलिस ने बहू के पिता व भाई सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: कपड़े की दुकान में चल रहा था अवैध धंधा, ग्राहकों को भनक तक नहीं लगी; पुलिस के पहुंचते ही मच गया बवाल
विज्ञापन
ये है मामला
नगला नत्था निवासी चंद्रपाल पुत्र मंशीलाल द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार उसने अपने पुत्र सत्य प्रकाश का विवाह विनीता पुत्री सत्य प्रकाश निवासी बुढ़ायच थाना सहपऊ जिला हाथरस के साथ 2017 में बिना दान-दहेज लिए किया था। पुत्र वधू विनीता बेटे को उनसे अलग रहने को दबाव बनाती है। वहीं बेटा उनका साथ नहीं छोड़ना चाहता है। बहू इसका दोषी भी उन्हें ही मानती है।
ये भी पढ़ें - यूपी: फेसबुक दोस्त पर भरोसा कर होटल में मिलने पहुंची छात्रा, तभी पड़ गया पुलिस का छापा; हकीकत जान छूटे पसीने

मायके वालों को बुलाया
पीड़ित ससुर ने बताया कि 9 अक्तूबर को विनीता ने अपने पिता सत्यप्रकाश, भाई राहुल, भतीजे जितेंद्र उर्फ सुल्ला, बुआ के बेटे अतुल उर्फ थान सिंह निवासी ग्राम नगला नत्था थाना बरहन को बुलाया। इन लोगों ने सास ममता को लाठी डंडों व सरिया से पीटा। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। हमले में ममता के हाथ की हड्डी टूट गई है। आरोप है कि बहू ससुराल के पुस्तैनी जेवरात भी जबरन साथ ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें - पीड़िता बोली: सामूहिक दुष्कर्म हुआ, दरोगा ने हटाई धारा... जांच में भी पुष्टि; विवेचक के खिलाफ भेजी गई रिपोर्ट