फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter-in-law and family took away jewelery and cash from home

Agra News: पुत्रवधू व परिजन पर घर से जेवर और नकदी ले गए

Mon, 04 Sep 2023 05:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Sep 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law and family took away jewelery and cash from home
पुत्रवधू व परिजन पर घर से जेवर और नकदी ले गए
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट


संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। गांव नगला भग्ग निवासी ओमप्रकाश ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुत्रवधू व परिजन पर घर से जेवर और नकदी ले जाने का आरोप लगाया है। ओमप्रकाश ने बताया कि पुत्र सतेंद्र की शादी पीलीभीत के थाना बरखेडा क्षेत्र के गांव काजर बोझी निवासी पल्लवी के साथ की है।

आरोप लगाया कि 30 अप्रैल 2020 को उनकी समधन पूनम, पुत्र का साला शिवम अपने दो साथियों के साथ घर पर आए। रात करीब एक बजे सभी ने घर में रखा सोने का हार, मंगलसूत्र, बैंदा, झाले, करधनी, पायले, छह अंगूठियां, चार चूड़ी, एक मोबाइल, 1.26 रुपये बोलेरो में रख लिए। बहू पल्लवी को साथ लेकर वहां से चले गए। जब पल्लवी को फोन कर पूछा तो बताया कि कोरोना के कारण व अपना रुपया जेवर ले गई है। जल्द ही उसे वापस कर देगी। विश्वास कर वह चुप हो गए। लेकिन अभी तक रुपये व जेवर आदि वापस नहीं मिले। थाने में उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed