फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   darshan time changed in banke bihari mandir know when devotees will be able to visit bihari ji mathura

Banke Bihari Temple: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का बदला समय, जानें अब भक्त कब और कैसे कर सकेंगे दर्शन

Thu, 09 Mar 2023 07:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Mar 2023 07:30 PM IST
सार

Banke Bihari Temple: तीर्थ क्षेत्र मथुरा में स्थित बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचते हैं। अब बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए समय बदल गया है।
 

विज्ञापन
darshan time changed in banke bihari mandir know when devotees will be able to visit bihari ji mathura
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा-वृंदावन में हर दिन हजारों की संख्या में भक्त अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती सख्या की वजह से कभी-कभी भक्तों को दर्शन से वंचित रह जाते हैं। यदि आप वृंदावन जाना चाह रहे हैं, तो जान लें  ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ग्रीष्मकालीन सेवा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। ऐसे में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदल गया है।

विज्ञापन

ये है समय 

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को मंदिर के पट सुबह 7:45 पर दर्शनार्थियों के लिए खोले गए। उसके बाद 7:55 पर सेवायतों द्वारा ठाकुर बांकेबिहारीजी की शृंगार आरती की गई। दोपहर 11 बजे ठाकुरजी को राज भोग अर्पित किया गया और 11:30 बजे पुन: ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को प्राप्त हुए। 11:55 पर राज भोग आरती के साथ प्रात:कालीन दर्शन पूर्ण हो गए। 

विज्ञापन

शाम का समय

सायंकाल 5:30 बजे मंदिर के पट खुलते ही भक्तों का सैलाब आराध्य के दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा। 8:30 बजे ठाकुरजी को शयन भोग अर्पित किया गया। वहीं 9:05 बजे भक्तों को दर्शन देने के साथ 9:25 पर मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा शयन भोग आरती की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed