फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   daroga and constable were put on line on charges of illegal mining in Agra

Agra News: दरोगा और सिपाही करा रहे थे अवैध खनन, सीपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर बैठाई जांच

Thu, 10 Aug 2023 07:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 07:56 AM IST
सार

आगरा में दरोगा और सिपाही की मदद से चंबल से अवैध खनन हो रहा था। पुलिस आयुक्त ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
daroga and constable were put on line on charges of illegal mining in Agra
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस आयुक्त ने अवैध खनन के वाहनों के परिवहन पर दरोगा और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने दोनों लोगों को लाइन हाजिर कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान की सीमा से सटे शमसाबाद थाना क्षेत्र में अवैध खनन के वाहनों का परिवहन थाना पुलिस की मदद से हो रहा था। पुलिस आयुक्त ने शिकायत पर इसकी जांच कराई। एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडेय ने रिपोर्ट सौंपी। इसके आधार पर एसएसआई अमित प्रसाद और सिपाही अनुज कुमार को लाइन हाजिर किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- रिटायर्ट अधिकारी के गेस्ट हाउस में गंदा काम: इस हाल में मिले लड़के-लड़कियां, शर्म से पानी-पानी हुए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है।  उधर, बुधवार को शमसाबाद में छह स्थान पर चंबल सेंड का भंडारण पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर पकड़ा। चंबल सेंड को जब्त कर भंडारण करने के वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।  

पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि राजस्थान की सीमा से होने वाले अवैध खनन के वाहनों के परिवहन के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पिनाहट, शमसाबाद, फतेहपुर सीकरी, सैंया, खेरागढ़, जगनेर, इरादतनगर क्षेत्र में पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई है। रास्तों पर कैमरे भी लगाए गए हैं। शमसाबाद में दरोगा और सिपाही की संलिप्तता सामने आई है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- 'मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो'
 

बुधवार की दोपहर एसडीएम फतेहाबाद विजय शर्मा, एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडये, खनन अधिकारी आरपी सिंह ने शमसाबाद में छह स्थान पर चंबल सैंड का भंडारण पकड़ा। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडेय ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एक ट्रैक्टर ट्राली, एक लोडर ट्रैक्टर भी पुलिस ने बरामद किया है।

एसडीएम फतेहाबाद विजय शर्मा ने बताया कि शमसाबाद में ऊंचा गांव निवासी महाराज सिंह ने सिकतरा में 140.14 घन मीटर और 98.28 घन मीटर चंबल सैंड का भंडारण कर रखा था। बाकलपुर में मां पीतांबरा बिल्डिंग मैटेरियल के खलक सिंह ने 15 घन मीटर चंबल सैंड, धर्मेंद्र गुप्ता ने 298 घनमीटर, आगरा रोड पर जय महाकालेश्वर बिल्डिंग मैटेरियल ने 65 घन मीटर, धमेना रोड स्थित छतर सिंह बिल्डिंग मैटेरियल ने 109 घन मीटर चंबल सैंड का भंडारण कर रखा था। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed