फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DAP was smuggled from Rajasthan 500 bags of fertilizer seized in Agra

UP News: राजस्थान से तस्करी कर लाई गई डीएपी, आगरा में पकड़े गए 500 खाद के कट्टे

Wed, 30 Oct 2024 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 11:58 AM IST
सार

आगरा में चेकिंग के दौरान ट्रक से डीएपी खाद के 500 कट्टे पकड़े गए। ये खाद राजस्थान से तस्करी कर लाई गई थी। मामले में ट्रक चालक और क्लीनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  
 

विज्ञापन
DAP was smuggled from Rajasthan 500 bags of fertilizer seized in Agra
डीएपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजस्थान के कनकपुरा रेलवे स्टेशन से ट्रक में लादकर लादूखेड़ा लाई जा रही 500 कट्टे डीएपी खाद को ग्वालियर हाईवे पर चेकिंग में पुलिस ने पकड़ लिया। एसडीएम और कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। ट्रक चालक व क्लीनर को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


आगरा लाया जा रहा था ट्रक
जयपुर, राजस्थान स्थित कनकपुरा रेल्वे स्टेशन से एक ट्रक में 500 कट्टा डीएपी खाद को ट्रक चालक नंदकिशोर निवासी प्रेमनगर, आगरा लादूखेड़ा के लिए 28 अक्तूबर को रवाना हुआ था। 29 अक्तूबर को ग्वालियर हाईवे स्थित एक ढाबे के सामने रोक लिया तथा ट्रक और माल के चालक से प्रपत्र मांगे। पुलिस ने एसडीएम खेरागढ़ संदीप यादव को सूचना दी। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी गुफरान अहमद मौके पर पहुंचे। जयपुर से खाद को आगरा लाया जा रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  हाॅस्पिटल में मारपीट: भाजपा कार्यकर्ता और कर्मचारी आ गए आमने-सामने, जिसे जो मिला...उठाकर दे मारा; वीडियो हुए वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिनियमों का उल्लंघन
यह खाद अधिनियमों का उल्लंघन है। चालक नंदकिशोर व क्लीनर राकेश को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें लादूखेड़ा में उतारनी थी। थाना प्रभारी सैंया उपेंद्र कुमार ने बताया कि चालक, परिचालक पर मुकदमा दर्ज किया है। अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। निश्चित रूप से यह खाद कालाबाजारी करने के लिए ही मंगवाई गई होगी। कृषि विभाग की टीमें भी इसकी जांच कर रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed