{"_id":"637fb4ecd43aef5a183dc174","slug":"dap-crisis-in-mainpuri-mainpuri-news-agr554669174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: डीएपी की किल्लत से जूझ रहे किसान, कांग्रेसियों ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: डीएपी की किल्लत से जूझ रहे किसान, कांग्रेसियों ने उठाई आवाज
Fri, 25 Nov 2022 09:53 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 09:53 AM IST
सार
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग की गई है कि किसानों को जल्द ही इस समस्या से मुक्ति दिलाई जाए।
विज्ञापन
डीएपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी में कांग्रेस पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया है। ज्ञापन में कहा है कि डीएपी की जिले में किल्लत है। समितियों सहित खुले बाजार में डीएपी की कालाबाजारी की जा रही है। किसानों को डीएपी की समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की गई है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में पदाधिकारी बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में कहा है कि इस समय किसानों को फसलों के लिए डीएपी की जरूरत है। किसानों को डीएपी नहीं मिल पा रही है। जिम्मेदार अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं। डीएपी पर जमकर कालाबाजारी की जा रही है। सहकारी समितियों पर किसान खाद लेने के लिए सुबह से ही जमा हो जाते हैं, लेकिन उनको खाद नहीं मिल पा रही है।

हो रही कालाबाजारी
बाजार में दुकानों के साथ ही सहकारी समितियों पर भी खाद की कालाबाजारी की जा रही है। किसान कालाबाजारी वाली खाद खरीदने को मजबूर हो रहा है। ज्ञापन में किसानों को फसलों के लिए डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इस मौके पर पीसीसी सदस्य अनिल पालीवाल, शहर अध्यक्ष अजय दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, संकोच गौड, मनोज कुमार शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन