फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Danger of Dengue: 3,754 patients reached SN's OPD symptoms take these precautions

डेंगू का खतरा: एसएन की ओपीडी में पहुंचे 3,754 मरीज, दिखाई दे रहे ये लक्षण...बरतें ये सावधानी

Wed, 27 Aug 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Aug 2025 09:27 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। पेट दर्द के साथ वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Danger of Dengue: 3,754 patients reached SN's OPD symptoms take these precautions
एसएन मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनवाने के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मौसम का असर लोगों को बीमार कर रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को करीब 3754 मरीज पहुंचे। पेट दर्द और वायरल के मामले अधिक देखने को मिले। चिकित्सक खानपान और विशेष सफाई का ध्यान रखने की सलाह दे रहे है। डेंगू का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी में बारिश के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बड़ी संख्या में मरीज पेट दर्द, खांसी-जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर आ रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को खानपान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है, ताकि संक्रमण से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि डेंगू और वायरल बुखार भी काफी परेशान कर रहा है। ऐसे में शरीर को ढक कर रखें।
विज्ञापन


मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि मौसम बदल रहा है। बाहर का खाने से बचें। डेंगू का संक्रमण भी है। मच्छरों से बचाव करें, बदन को ढक कर रहें। अधिकतम पानी पीना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदरा निवासी सीमा देवी का कहना है कि पेट से लेकर पीठ तक दर्द की समस्या है। बुखार भी आ रहा है। सटीक विभाग ढूंढने में परेशानी होती है क्योंकि कोई बताने वाला नहीं है। वहीं एत्माद्दौला निवासी राम दुलारी ने बताया कि बुखार के साथ शरीर दर्द और एलर्जी है। पर्चे पर दवा लिख दी है पर वे मिल नहीं रही है। ऐसे में परेशानी हो रही है। - ,

इन विभाग में आए मरीज
-मेडिसिन विभाग- 825
-ऑर्थोपेडिक विभाग- 348
-त्वचा रोग- 325


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed