{"_id":"64e2eea4169a7df0310dd709","slug":"dabang-surrounded-land-or-encroached-on-government-land-solution-will-be-sitting-at-home-2023-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: दबंग ने जमीन घेरी या सरकारी भूमि पर हुआ है कब्जा, नहीं लगाने होंगे चक्कर; ऐसे होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: दबंग ने जमीन घेरी या सरकारी भूमि पर हुआ है कब्जा, नहीं लगाने होंगे चक्कर; ऐसे होगा समाधान
Mon, 21 Aug 2023 02:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Aug 2023 02:36 PM IST
सार
एसडीएम सदर ने आगरा में पहल की है। जिसमें अब उन लोगों को बड़ी राहत मिल सकेगी, जो दबंग द्वारा जमीन घेरे जाने या फिर सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर भटकते थे।
विज्ञापन
मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में दबंग ने जमीन घेर ली या सरकारी भूमि पर कब्जा हो। पैमाइश से लेकर खसरा-खतौनी, नाली-सड़क व अन्य शिकायत। ग्रामीणों को तहसील आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर बैठे समाधान कराने के लिए अब गांव-गांव शिविर लगेगा। त्वरित निस्तारण के लिए एसडीएम सदर ने पहल शुरू की है।
विज्ञापन
Trending Videos
सर्वाधिक जन शिकायतों वाले गांव किए जा रहे चिह्नित
समाधान दिवस से लेकर कलेक्ट्रेट व आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं होने पर मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने अधिकारियों को चेताया है। इसके बाद सदर तहसील में सर्वाधिक जन शिकायतों वाले गांव चिह्नित किए जा रहे हैं। उन गांव में तहसील, विकास खंड व पुलिस टीम शिविर लगाएगी। शिकायतों का मौके पर ही परीक्षण और समाधान होगा। जमीन संबंधित विवादों के निस्तारण के लिए संपत्ति रजिस्टर से मिलान होगा।ये भी पढ़ें - दरोगा की टोपी ने पहुंचाया जेल: युवक ने व्हाट्सएप पर लगाया था स्टेटस, फोटो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन
25 अगस्त तक रोस्टर होगा जारी
जॉइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना ने बताया कि शिकायतों का निस्तारण सरपंच, प्रधान या गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया जाएगा। उनके बयान व हस्ताक्षर दर्ज होंगे। समस्या निदान के बाद मौके की फोटोग्राफी होगी। एसडीएम ने बताया कि 25 अगस्त तक रोस्टर जारी हो जाएगा।ये भी पढ़ें - चीनी शख्स की तलाश: ऑनलाइन फुटबाल बैटिंग एप से की तीन करोड़ की ठगी, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित