फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cycling student dies due to car collision in Docki

डौकी में कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत

Sun, 21 Nov 2021 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Cycling student dies due to car collision in Docki
फतेहाबाद। डौकी क्षेत्र के ग्राम कछपुरा के समीप शनिवार शाम कोचिंग करके साइकिल से घर लौट रहे छात्र अभिषेक (17) की प्राइवेट बस की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रह्म नगर, विजय मलेला निवासी अभिषेक पुत्र चोखे लाल शनिवार की शाम करीब पौने पांच बजे कोचिंग पढ़कर घर जा रहा था। रास्ते में कछपुरा गांव के समीप प्राइवेट बस की चपेट में आ गया। हादसे में अभिषेक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। वहीं हादसे की जानकारी होते ही परिजन और गांववाले जुट गए।
विज्ञापन

लोगों ने गुस्से में आकर जाम लगा दिया। हादसे और जाम की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सत्यनारायण सिंह सर्किल के अन्य थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक चोखेलाल का इकलौता पुत्र था। चोखे लाल दिल्ली में काम करता है। उनके आने पर ही शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने देंगे। साथ ही ग्रामीण चालक की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed