फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cybercriminals broke into account fd and withdrew 10 lakh rupees

UP: साइबर अपराधियों ने एफडी तोड़कर निकाले 10 लाख रुपये, बैंक से मैसेज आने पर हुई जानकारी; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 28 Dec 2025 02:05 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 28 Dec 2025 02:05 PM IST
सार

साइबर अपराधियों ने बैंक एफडी तोड़कर खाते से 10 लाख रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर युवक बैंक पहुंचा तो होश उड़ गए। पुलिस में शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Cybercriminals broke into account fd and withdrew 10 lakh rupees
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधियों ने मोबाइल बैंकिंग का पासवर्ड पता कर एक युवक की एफडी तोड़ी और 10 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक से संदेश आने पर युवक को इसका पता चला। मामला लोहामंडी थाने के जयपुर हाउस क्षेत्र का है। साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जयपुर हाउस क्षेत्र के दौलत राम ने तहरीर दी। दर्ज केस के मुताबिक उनका एचडीएफसी बैंक की शाहगंज शाखा में बचत खाता है। 14 दिसंबर की रात उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के संदेश आने लगे। उन्होंने खाते से कोई लेन-देन नहीं किया था। साइबर ठगी के अंदेशे से वह अगले दिन जानकारी करने बैंक पहुंचे। वहां पता चला कि 13 दिसंबर को ऑनलाइन माध्यम से उनकी एफडी तोड़ दी गई थी। दो दिन में 10 लाख रुपये खाते से निकाल लिए गए।
विज्ञापन


एडीसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि साइबर अपराधों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंक खातों, मोबाइल और ओटीपी से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed