फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Fraudsters Dupe Tea Seller of Rs 16.50 Lakh Through Digital Arrest Threat

चाय विक्रेता से 16 लाख की ठगी: मददगार बनकर जीता भरोसा, फिर रचा ऐसा खेल; जीवनभर की पूंजी दे बैठा गरीब

Thu, 01 Oct 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 01 Oct 2026 10:01 AM IST
सार

आगरा में साइबर अपराधियों ने मददगार बनकर एक चाय विक्रेता को अपने जाल में फंसाया और बैंक मैनेजर बनकर क्यूआर कोड के जरिए रकम जमा कराई। बाद में पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति ने डिजिटल अरेस्ट और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 14 जून से 3 सितंबर तक 16.50 लाख रुपये ठग लिए।
 

विज्ञापन
Cyber Fraudsters Dupe Tea Seller of Rs 16.50 Lakh Through Digital Arrest Threat
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधियों ने एक चाय विक्रेता को पहले मददगार बन अपनी जाल में फंसाया। क्यूआर कोड भेजकर रकम जमा कराई। इसके बाद डिजिटल अरेस्ट कर 16.50 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर अब साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन


बल्देव नगर, गोबर चाैकी निवासी अमर कुमार ने बताया कि वह चाय विक्रेता हैं। जून माह में उनके पास एक कॉल आई। काॅल करने वाले ने अपना नाम अशोक मल्होत्रा बताया। उसने व्यापार के बारे में पूछने के बाद कहा कि वह आप जैसे लोगों का मददगार है। कई दिन काॅल करता रहा। एक दिन कहा कि तुम्हारे लिए कोलकाता की बैंक में 4.10 लाख रुपये जमा कर दिए हैं। वहां से मैनेजर का फोन आएगा, तुम अपना पैसा ले लेना।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद किसी विजय राठाैर ने खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए कॉल की। कहा कि तुम्हारे नाम से किसी अशोक मल्होत्रा ने 4.10 लाख रुपये भेजे हैं। बैंक की कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। वह उसकी बातों में आ गए। उसने क्यूआर कोड भेजा, कहा कि इसमें पैसे भेजते रहो। बैंक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रकम वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में अशोक मल्होत्रा ने कॉल की। बताया कि वह इटली से वापस आ गए हैं। अब वो पूरी रकम के साथ ही 15 लाख रुपये उसके पास भेज देंगे। उसकी करेंसी मुंबई एयरपोर्ट पर चल नहीं रही है। मना करने पर विजय राठाैर ने भी काॅल किया। कहा कि जैसा कहते हैं, वैसा करते रहो। अगर बात नहीं मानोगे तो उसे और परिवार को झूठे केस में फंसा देंगे। इसके लिए वीडियो काॅल भी किया। जिस पर पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने बात की। वह भी केस दर्ज कर जेल भेजने की धमकी देने लगा। इससे वह डर गए। आरोपी उनसे आए दिन रकम लेते रहे। रकम वापस मांगने पर धमकी देने लगते। 14 जून से 3 सितंबर तक 16.50 लाख रुपये ले लिए गए।


अनजान लोगों के काॅल पर नहीं करें भरोसा
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी रोजाना नए तरीके से लोगों को झांसे में ले रहे हैं। लोगों को सावधान रहने की जरूरत हैं। अनजान व्यक्ति के काॅल आने पर भरोसा नहीं करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति यह कहता है कि वो आपके खाते में रकम भेज रहा है, उस व्यक्ति को आप जानते नहीं हैं, तो समझ जाएं वो आपके साथ ठगी करने वाला है। ऐसे लोगों के काॅल काट देने चाहिए। पुलिस कभी भी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। साइबर ठगी होने पर 1930 पर काॅल करें। नजदीक के थाने में भी शिकायत करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed