{"_id":"5cec1ccabdec2207254c99de","slug":"cyber-frauds-withdrawn-90-thousand-rupees-from-bank-account-by-asking-otp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर बनकर किया फोन, खाते की जानकारी लेकर निकाली रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर बनकर किया फोन, खाते की जानकारी लेकर निकाली रकम
Mon, 27 May 2019 10:52 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 27 May 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर अपराधियों ने बैंक मैनेजर बनकर एक व्यक्ति को कॉल किया। इसके बाद खाते की जानकारी ले ली। ओटीपी पूछकर खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है।
थाना शाहगंज क्षेत्र निवासी पीड़ित का खाता केनरा बैंक में है। दस मई को उनके पास एक कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का सीनियर मैनेजर बताया। कहा कि आपका खाता बंद होने वाला है। इसे चालू रखने के लिए बैंक का खाता संख्या, एटीएम कार्ड नंबर और पिन नंबर बताना होगा।
इस पर खाताधारक ने जानकारी दे दी। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर ओटीपी आया। दोबारा कॉल करके ओटीपी भी पूछ लिया। ऐसा कई बार किया। इसके बाद पीड़ित के खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए।

पता चलने पर पीड़ित ने कॉल करके पैसा वापस करने को कहा। मगर, तब से शातिर टालमटोल कर रहा है। खाते में रकम जमा करने और ओटीपी बताने का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है।
इन बातों का रखें ध्यान
साइबर क्राइम सेल के एक्सपर्ट का कहना है कि कोई भी बैंक खाते से संबंधित जानकारी फोन पर नहीं लेता है। अगर, कोई कॉल करके जानकारी मांगता है तो नहीं देनी चाहिए। इसके बारे में बैंक की शाखा में जाकर ही जानकारी दें। किसी अंजान व्यक्ति को फोन पर बैंक खाता और एटीएम कार्ड की जानकारी न दें।