फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cyber fraud with patient son in the name of oxygen concentrator in agra

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के नाम पर ठगी: साइबर अपराधी ने आर्किटेक्ट से 30 हजार रुपये ठगे, ऐसे बनाया शिकार

Sat, 08 May 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 May 2021 12:14 AM IST
सार

कोरोना संकट काल में ऑक्सीजन के नाम पर लोगों से ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। आगरा में साइबर अपराधी ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के नाम पर एक आर्किटेक्ट से 30 हजार रुपये अपने खाते में जमा कर लिए। 

विज्ञापन
cyber fraud with patient son in the name of oxygen concentrator in agra
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधी ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की होम डिलीवरी के नाम पर एक आर्किटेक्ट से 30 हजार रुपये खाते में जमा करा लिए। इसके बाद उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। आर्किटेक्ट ने ठगी का पता चलने पर थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने साइबर अपराधी का बैंक खाता सीज करा दिया है। रकम वापसी के लिए बैंक को ईमेल से अवगत कराया गया है। 

विज्ञापन


शमसाबाद रोड स्थित जयपुरिया ड्रीम कॉलोनी निवासी आर्किटेक्ट अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी मां शीला देवी का ऑक्सीजन का स्तर कुछ दिन पहले कम हो गया था। उन्होंने आपात स्थिति को देखते हुए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने के बारे में सोचा। इंटरनेट मीडिया पर ऑनलाइन बुकिंग कर होम डिलीवरी का विज्ञापन देखा था। इस पर विज्ञापन में दिए नंबर पर दो दिन पहले कॉल किया। 
विज्ञापन


कॉल रिसीव करने वाले ने अपना नाम राघव बताया। कहा कि उसका गोदाम दयालबाग में है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की होम डिलीवरी कर दी जाएगी। इसकी कीमत 30 हजार रुपये ऑनलाइन देनी होगी। खाते में रकम जमा कराने के डेढ़ घंटे में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की होम डिलीवरी हो जाएगी। इसके लिए व्हाट्सएप पर खाता संख्या भी भेजा। व्हाट्सएप पर चैट भी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम जोहरी के नाम के खाते में जमा की रकम 
आर्किटेक्ट के अनुसार, उन्होंने सोनम जोहरी के नाम के आईसीआईसीआई बैंक के खाते में रकम जमा कर दी। मगर, उनके पास ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नहीं आया। इस पर उन्होंने युवक का नंबर मिलाया। मगर, उसने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। धोखाधड़ी का शक होने पर उन्होंने अपने मित्र से नंबर मिलवाया। तब कॉल रिसीव हो गया। 

उन्होंने भी मशीन खरीदने की बात कही। साइबर अपराधी ने उनसे भी 30 हजार रुपये मांगे। मगर, उन्होंने गोदाम पर आकर ही लेने की कहा। इस पर फोन काट दिया। उनका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने थाना सदर में तहरीर दी है। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि जिस बैंक खाते में रकम जमा कराई गई थी। उसे सीज करा दिया है।  

आरोपी के खाते में 3.29 लाख रुपये
आर्किटेक्ट ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जिस खाते में रकम जमा कराई है, उसमें 3.29 लाख रुपये जमा हैं। यह खाता कानपुर के रहने वाले किसी सोनम के नाम पर है। आशंका है कि आरोपी ने कई और लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी की है। 

साइबर सेल ने किया सावधान 
साइबर सेल ने ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के नाम पर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों से बचने के लिए लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह निर्धारित स्थान से ही इनको लें। इंटरनेट मीडिया पर विज्ञापन देकर ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, रेमडेसिविर देने वालों से सावधान रहें। ऐसे लोगों के खाते में किसी तरह की रकम जमा नहीं करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed