फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber ??criminals withdrew 99 thousand rupees from the account in two times

साइबर अपराधियों ने दो बार में खाते से निकाले 99 हजार रुपये

Sun, 27 Feb 2022 02:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??criminals withdrew 99 thousand rupees from the account in two times
आगरा। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के खाते से दो बार में 99,600 रुपये निकाल लिए। पीड़ित को पता चला तो खाता ब्लॉक करा दिया। मामले में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैलाश एन्क्लेव, पश्चिमपुरी निवासी रमाकांत दीक्षित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा कि उनका खाता सेंट्रल बैंक की आगरा कैंट शाखा में है। 11 फरवरी को उनके मोबाइल पर मैसेज आए। इसमें पता चला कि खाते से दो बार में 99,600 रुपये निकाल लिए गए हैं, जबकि उन्होंने किसी प्रकार का लेन-देन नहीं किया था। इसका पता चलने पर उन्होंने अपना खाता ब्लॉक करा दिया। 12-13 फरवरी का बैंक का अवकाश था। इस कारण लेन-देन की जानकारी नहीं मिली। बाद में उन्होंने जानकारी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed