{"_id":"621a71a7290c826eca7820f1","slug":"cyber-crime-1-43-lakh-stealed-from-account-mainpuri-news-agr5255588199","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 1.43 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 1.43 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। गांव उस्मानपुर निवासी एक शख्स के खाते से करीब 1.43 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की ओर से बैंक कर्मचारी व अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी गई। जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी आलोक कुमार ने बताया कि जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया में उसका खाता है। कुछ दिन पूर्व बैंक कर्मचारी शादाब अली ने उसे फोन कर खाता बंद होने की जानकारी दी। कहा कि पैन कार्ड, आधार कार्ड, फोटो बैंक आकर दे जाओ। उसने बैंक जाकर सभी दस्तावेज भी दे दिए। जिसके बाद शादाब ने कहा कि उसके पास एक कॉल आएगी। वह जो भी जानकारी मांगे उन्हें दे देना। 12 फरवरी को आलोक के पास एक फोन आया, खुद को बैंक का कर्मचारी बता रहे उक्त शख्स ने खाता संबंधी गोपनीय जानकारी ले लीं। इसके कुछ देर बाद खाते से दो बार में 143500 रुपये निकाल लिए गए, जिसके बाद पीड़ित ने बैंक कर्मी सहित अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, गांव महौली खेड़ा निवासी रामविलास और वीना देवी की ओर से भी खाते से रुपये निकाले जाने की शिकायत की गई। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि जांच में साइबर सेल की मदद की जा रही है। शीघ्र ही खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।